 |
धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर निर्देश देते जिलाधिकारी। |
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरूवार को चौकिया मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि 51 कुंटल 20 किलो धान की खरीद की गई। उन्होंने पूर्व में धान विक्रेताओं को फोन कर पूछा कि उनका भुगतान हुआ है कि नहीं जिस पर किसान लवटनराम एवं रमेश चंद्र मौर्य द्वारा बताया गया कि समय से भुगतान हो गया है। जिलाधिकारी ने अपने सामने धान का वजन करा कर तौल के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने डिप्टी आरएमओं को निर्देशित किया कि धान का नियमित रूप से उठान कराया जायें। उन्हाने क्रय केन्द्र प्रभारी असजद अंसारी को निर्देशित किया कि किसानो के लिए बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यस्था रहें उन्हे किसी भी प्रकार की समस्या न हाने पाये।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|