जो इतिहास के पन्नो में नहीं उन्हें संजोना हमारी जिम्मेदारी:राज्यपाल | #NayaSaveraNetwork

सामुहिक विवाह में जोड़ों को आशीर्वाद देते राज्यपाल।


जो इतिहास के पन्नो में नहीं उन्हें संजोना हमारी जिम्मेदारी:राज्यपाल | #NayaSaveraNetwork
सामुहिक विवाह में बैठे सभी 376 जोड़ों का दृश्य।


नया सवेरा नेटवर्क

सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में शुरू हुआ बदलापुर महोत्सव

376 जोड़ों का हुआ सामुहिक विवाह, राज्यपाल ने दिया आशीर्वाद

बदलापुर,जौनपुर। जिन्हें इतिहास के पन्नों में जगह नहीं मिल पाई उन वीर पुरूषों को हमारे दिल में संजोकर रखना हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे बहुत से स्वतंत्रता सेनानी जिले की धरती पर गुजरे हैं जिनका नाम इतिहास में तो नहीं आ सके लेकिन उनका व्यक्तित्व आज हर दिल में जिंदा है। उक्त बातें आरिफ खान राज्यपाल केरल ने सल्तनत बहादुर इंटर कालेज के परिसर में आयोजित बदलापुर महोत्सव में मंगलवार को बतौर मुख्य अथिति कही। दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव का का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यपाल केरल आरिफ मोहम्मद खान एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण असीम अरु ण व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीशचंद्र यादव के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। राज्यपाल ने बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा कि उनके द्वारा यह बहुत ही अच्छी परंपरा की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि लड़कियों की शिक्षा लड़कों की अपेक्षा कम महत्वपूर्ण नहीं है, शिक्षित माताओं से जो संस्कार बच्चों को मिलते हैं वह संस्कार कहीं और नहीं मिलते। कहा कि पहली पाठशाला मॉ की गोद होती है। बचपन से ही ध्यान रखें कि बेटे बेटियों दोनों का महत्व एक समान है। बेटियां तरक्की करेंगी तो समाज तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय चीजों से लोगों को परिचित कराया जाए। विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गयी और मौके पर पंजीकरण कराया गया। उन्होंने अपने बीच मंच से 376 जोड़ो को सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद  दिया। उन्होंने कहा कि देश आजादी की लड़ाई में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने कुछ तो अपनी संकल्पनाओं को लेकर दुनिया से विदा हो गए किन्तु कुछ जो बचे आजादी  का महोत्सव देखे बिना ही चले गए। जो इतिहास के पन्नो में नही आ सके उन्हें जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे में सल्तनत बहादुर भी एक सेनानी थे, जिनकी जन्म स्थली पर आज हम पहुंचकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। समाज कल्याण मंत्री उत्तर पदेश सरकार असीम अरु ण के विषय मे भी उनके पिता से अच्छे सम्बंध भी आभास करा कर उन्हे भी धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच से अभिभूत होकर  राज्यपाल ने वर बधू के ऊपर जहाँ हाथ रखकर आशीर्वाद दिया वही क्षेत्रीय विधायक रमेश चन्द्र मिश्र को सम्मानित कर उनका भी आभार ज्ञापित करते हुए मौनी बाबा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ग्राम विकास मंत्री गिरीश यादव, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह, सांसद बीपी सरोज, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, ओम प्रकाश सिंह भाजपा प्रवक्ता, महेश चंद्र श्रीवास्तव मंत्री काशी प्रान्त, विधायक रमेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह,  अमित मिश्रा, मिथिलेश सिंह साहेब लाल चौधरी आदि मैजूद रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद मछली शहर बीपी सरोज, विधायक शाहगंज रमेश मिश्रा, एमएलसी बृजेश सिंह ""प्रिंसू"", पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी सार्इं तेजा सीलम सहित ने वर बधुओं को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम संचालन मनीषा, अवनींद्र तिवारी,हर्षित गुप्ता, विवेक मिश्र वरदान ने संयुक्त रूप से किया। विवाह गीत की प्रस्तुति गीतांजलि मौर्या ने किया। सांस्कृतिक की विधा में ग्रामीण नृत्य एंव वाद्य यंत्रो की प्रस्तुति की गई तथा विद्यालय के एनसीसी कैडेटो के राष्ट्रगान किया। सुरक्षा व्यवस्था के क्रम में सीओ सर्किल के सभी थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ मुस्तैद देखे गए। पीएसी के जवान भी चक्रमण करते रहे। जिले के समीक्षाकार राज्यपाल की अगुवानी में तैनात रहे।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ