![]() |
मोदनसेन जयंती के अवसर पर मंचासीन अतिथिगण। |
नया सवेरा नेटवर्क
महर्षि मोदनसेन की प्रतिमा का राज्यमंत्री ने किया अनावरण
मछलीशहर,जौनपुर। नगर के माही पैलेस में महर्षि मोदनसेन महराज की जयंत्री मोदनवाल समाज के प्रदेशध्यक्ष आलोक आर्य की अध्यक्षता में सेवा पखवारा के रूप में बड़े ही धूम धाम से मनाई गई। इस दौरान महर्षि मोदनसेन महराज के प्रतिमा का अनावरण प्रदेश सरकार के स्वत्रंत प्रभार मंत्री गिरीशचन्द्र यादव द्वारा किया गया। बताते है कि शनिवार को नगर में मोदनवाल समाज के पदाधिकारियों द्वारा महर्षि मोदनसेन महराज की जयंत्री को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के स्वत्रन्त्र राज्यमंत्री गिरिश चन्द्र यादव द्वारा उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा नेता राज्यसभा सांसद सीमा द्रिर्वेदी,लोकसभा सांसद बीपी सरोज, मोदनवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा तमाम प्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि महर्षि मोदनसेन महराज की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे समाज को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने का प्रयास किया। मोदनवाल समाज पूरे जनपद में अहम भूमिका निभाते हुए समाज को नई उचाई पर ले जाने के लिए आगे आने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता और मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने कहा कि महर्षि मोदनसेन महराज समाज को एक नई दिशा दिया था। जिस पर हम लोगो को आगे बढ़ने की आवश्यकता है तभी यह सच्ची माने मे उनकी जयंत्री सेवा पखवाड़े के रूप में सफल होगी। उन्होंने लोगो को वि·ाास दिलाते हुए कहा कि जहा भी आपको हमारी आवश्यकता पड़े आप नि:संकोच कह सकते। आपका भाई और आपका देता सदैव आपके साथ खड़ा नजर मिलेगा। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सीमा द्रिर्वेदी ने कहा कि आपका समाज तो ऐसा समाज है जिसे हर वक्त सभी समाज स्वीकार करता है।इतना ही नही आपके हाथों से बना प्रसाद हर देवी देवता को चढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज की सरकार आपको पूरी तरह सुरक्षा प्रदान कर रही है।आप लोग भी सच्चे मन से हर वक्त भाजपा पर वि·ाास करते है यही कारण है कि आप गलती से भी किसी को वोट देंगे तब पर आपका मतदान भाजपा के पक्ष में माना जाता। इससे पहले कार्यक्रम में आये पदाधिकारियों एंव गणमान्य लोगों को स्थानीय पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद कार्यक्रम पर महर्षि मोदनसेन महराज के पुस्तक का विमोचन राज्यसभा सांसद एंव लोकसभा सांसदों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान पर चर्चा करते हुए सभी लोगो को एकजुट रहने का संदेश दिया। इस दौरान समाज की बेटियों ने विविध कार्यक्रम पस्तुत कर लोगो का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के संयोजक हरिशंकर चौधरी ने आये हुए लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया।
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ