कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गई दो चचेरी बहनें डूबीं | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चिरईगांव। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव के सामने रिंग रोड फेज दो के लिए गंगा के सोता पर निर्माणाधीन पुल के पास अपनी अपनी मां के साथ स्नान करते समय चचेरी बहनें पूजा मौर्या (17) व अन्नू मौर्या (11) डूब गईं।

क्षेत्र के गौरा कला गांव की महिलाएं रविवार को सुबह गंगा स्नान करने गईं थीं। इसमें लल्लन मौर्या की पत्नी किरन और उनके भाई शामू की पत्नी ललिता भी थीं। अपनी अपनी मां के साथ परिवार की पूजा, कृष्णा उर्फ अन्नू , नीति, रिया और विवेक भी रहे। सभी एक साथ स्नान करने लगे। पूजा, अन्नू, रिया, लाली , नीति, और विवेक अलग स्नान कर रहे थे। इसी बीच अचानक अन्नू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी की ओर जाने लगी , उसे बचाने पूजा बढ़ी तो उसका भी पैर फिसल गया।

इतने में नीति , रिया , लाली सभीं डूबने लगीं। यह देख विवेक ने साहस दिखाते हुए नीति, लाली और रिया का हाथ पकड़ कर बाहर खींच लिया। तब तक पूजा व अन्नू गहरे पानी में चली गईं। यह देख घाट पर स्नान कर रही महिलाएं जोर जोर से रोते हुए चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर आस पास के लोग पहुंचे। सूचना पर गौरा कला से परिजनों संग बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। गौरा कला के ग्राम प्रधान राजेश कुमार की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर राजेश सिंह, चौकी प्रभारी चांदपुर सत्यप्रकाश सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आस पास के गोताखोरों के साथ दोनों को तलाशने का काम जारी है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकान्त त्रिपाठी, सीओ पिण्डरा अतुल अंजान त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें