नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम नगर कॉलोनी की लेन नंबर सात में अवैध निर्माण की शिकायत जिला प्रशासन, पुलिस और वीडीए से की गई है। शिकायकर्ताओं का कहना है कि लेन की उत्तरी छोर पर सड़क के दोनों किनारे पर भवन स्वामियों ने अस्थाई निर्माण कर लिया है।
वहीं एक व्यक्ति ने आधी सड़क पर स्थाई निर्माण करा लिया है। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी। बावजूद स्थिति जस की तस है। शिकायकर्ताओं ने बताया कि इस मार्ग पर एक बहुमंजिला टावर व कई मकान है। रास्ता अवरुद्ध होने से आपात स्थिति में इमरजेंसी सेवा से जुड़े वाहन नहीं जा सकेंगे।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ