भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने आदित्य ठाकरे के गढ़ में किया शंखनाद | #NayaSaveraNetwork


भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष  तेजस्वी सूर्या ने आदित्य ठाकरे के गढ़ में किया शंखनाद  | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या की आज एक दिन के मुंबई प्रवास पर पधारे। एयरपोर्ट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के युवा कार्यकर्ताओं ने  तेजस्वी सूर्या का भव्य स्वागत किया। भव्य स्वागत के बाद तेजस्वी सूर्या जी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये और मुंबई की धरती पर मां मुंबादेवी को प्रणाम किया। अपने एक दिवसीय मुंबई प्रवास में  तेजस्वी सूर्या ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना के गढ़ और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के मतदार संघ में भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के युवा वॉरियर्स की शाखा का उद्घाटन भी किया। इस उद्घघाटन के दौरान सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई युवकों ने युवा वॉरियर बनने का संकल्प लिया। इस शाखा उद्घाटन में प्रमुख रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष  तेजिंदर सिंग तिवाना, प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी गौरव गौतम, महाराष्ट्र प्रदेश के युवा मोर्चा अध्यक्ष  राहुल लोनीकर एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी सूर्या जी ने कहा कि महा विकास अघाड़ी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा वसूली गाड़ी का काम कर रही थी और उन्होंने सिर्फ और सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है। भाजपा की महायुति सरकार ने जनादेश का पालन करते हुए  देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  के नेतृत्व में एक कुशल और विकासशील सरकार देने का काम किया है। सत्ता लोलुप, परिवारवादी पार्टी जो मौसम की तरह अपनी विचारधारा बदलती है वो मौसम की तरह ही आई और गई लेकिन भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसने अपनी विचारधारा के साथ कभी समझौता नहीं किया और इसीलिए अक्षुण्ण है।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ