ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लोहता। जंसा के मतसार लहिया निवासी रामसेवक पटेल के भट्ठे से रविवार सुबह ट्रैक्टर से ईंट लेकर चालक निकला था। लोहता के सहरहरी गांव के पास ट्रैक्टर के सामने ब्रेकर आने पर चालक ने तेजी से ब्रेक लगाया। झटका लगने से ट्रैक्टर पर बैठा रांची के गसा इंतहा के चकमे गढ़ा निवासी मजदूर सहेंद्र मुंडा नीचे गिर गया। ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सहेंद्र भट्ठे पर ही काम करता था।