मुनुगोड़े उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

हैदराबाद। तेलंगाना में मुनुगोड़े विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वोटिंग के लिए 298 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 35 शहरी क्षेत्रों में हैं।

वोटिंग कराने के लिए मतदान कर्मचारी बुधवार शाम तक मुनुगोड़े विधानसभा क्षेत्र के आवंटित मतदान केंद्रों पर ईवीएम, वीवीपीएटी और कंट्रोल यूनिट सहित मतदान सामग्री के साथ पहुंच चुके थे। मतगणना छह नवम्बर होगी।

कुल 105 मतदान केंद्रों को संवेनशील घोषित किया गया है। इस प्रक्रिया का सभी मतदान केंद्रों से वेबकास्ट किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत, लगभग 100 चेक-पोस्ट बनाए गए हैं और 3,366 राज्य पुलिस कर्मियों के साथ केंद्रीय बलों की 15 कंपनियों को तैनात किया गया है।

नलगोंडा जिले के मुनुगोडे विधानसभा क्षेत्र से विधायक कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने अगस्त में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, इस वजह से उपचुनाव कराना पड़ा है। रेड्डी अब भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं तेलंगाना राष्ट्र समिति की ओर से प्रभाकर रेड्डी चुनावी मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस की टिकट पर पलवई श्रावंती रेड्डी किस्मत आजमा रही हैं।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें