आचार्य धर्मेंद्र मिश्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचा गणमान्य उत्तर भारतीय समाज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। व्यक्ति द्वारा किए गए अच्छे कार्य तथा समाज के प्रति उसकी समर्पित भावना उसे महान बनाती है। यही कारण है कि उसके मरने के बाद भी समाज उसे याद करता है। सुकरवाडी, बोरीवली पूर्व के एक साधारण सी झोपड़ी में रहने वाले आचार्य धर्मेंद्र मिश्र का 21 अक्टूबर को हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। स्वर्गीय मिश्र विद्वान व्यक्ति रहे। उत्तर भारतीय संघ, समरस फाउंडेशन ,भारतीय सदविचार मंच जैसे अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़कर वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे थे।

एक अच्छे कथावाचक के रूप में भी उनकी अच्छी छवि थी। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज स्तब्ध रह गया। 1 नवंबर को दहिसर पूर्व स्थित भारतीय सदविचार मंच सभागृह में उनकी श्रद्धांजलि सभा और ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित शोक सभा में जिस तरह से गणमान्य उत्तर भारतीय समाज श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए वहां उपस्थित हुआ, उसे देखकर साफ लगा कि उत्तर भारतीय समाज के शीर्षस्थ लोग आम अच्छे लोगों के साथ भी खड़े हैं। उपस्थित लोगों ने न सिर्फ स्वर्गीय मिश्र के परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट की अपितु भरोसा दिलाया कि वे उनके परिवार के साथ पूरी तरह से खड़े हैं। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने तत्काल  आचार्य धर्मेंद्र मिश्र के परिवार को एक लाख रुपए तथा युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह ने 50 हजार रूपए की मदद प्रदान की।

इस अवसर पर नालासोपारा मेडिकल कॉलेज के संचालक डॉक्टर ओमप्रकाश दुबे, जय प्रकाश दुबे, पूर्व नगरसेवक विद्यार्थी सिंह ,विनय पाटिल, डॉ हृदय नारायण मिश्र, कमला शंकर मिश्र, श्रीकांत पांडे, इंद्रमणि दुबे, दिनेश तिवारी,  प्रदीप तिवारी, अशोक सिंह, अजय सिंह, एडवोकेट राजकुमार मिश्र ,बृजेश तिवारी, हेमंत पांडे, इंदु प्रकाश तिवारी , वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय, डॉ शैलेश यादव, मानिकचंद यादव,सुभाष यादव, श्याम लाल यादव, दिलीप शुक्ला, भरत पांडे, हरिशंकर तिवारी ,शिव श्याम तिवारी , ददन तिवारी, गोविंद यादव ,फूल सिंह गौतम, गेना सिंह, पप्पू पांडे, सुरेंद्र पांडे, सुमन सिंह,एड अशोक उपाध्याय, ललित पांडे, प्रशांत परदेसी, लालजी यादव, शमशाद खान,निमेष शाह,अनुज अवस्थी, कमलेश वर्मा, अनिल धोबी , पूरव गांधी, आचार्य जीडी शुक्ला,  भगत सिंह, भोला वर्मा समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

आंतरिक कार्यक्रम के संयोजक डॉ राधेश्याम तिवारी तथा डॉक्टर किशोर सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का आचार्य धर्मेंद्र मिश्र के परिवार की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ