नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। वर्णिका आर्ट गैलरी की ओर से एनसीजेडसीसी में चल रही अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हुआ। प्रदर्शनी के अंतिम दिन कला प्रेमियों ने आकर्षक चित्रों को देखा और सराहा। निर्देशिका आराधना मिश्रा ने कहा कि प्रदर्शनी की विविधता को दर्शकों ने काफी पसंद किया। प्रदर्शनी का संयोजन राजेन्द्र कुमार मिश्र, डॉ. अंगद वर्मा और रवि सोनी ने किया। अशोक खन्ना, अनिल रिसाल सिंह, भूपेश चंद्र लिटिल, डॉ. तूलिका साहू, स्मिता मिश्रा, प्रो. पूर्णिमा तिवारी, प्रो. राजेन्द्र प्रसाद, प्रो. जूही शुक्ला, तलत महमूद मौजूद रहे।
 |
Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ