बस्ती मण्डल में चन्द्र ग्रहण से पूर्व सूतक काल के दौरान मन्दिर के कपाट बन्द | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती मण्डल के तीनों जिलों बस्ती, सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर में कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण के कारण मन्दिरों के कपाट सुबह सूतक काल से लेकर ग्रहण खत्म होने तक बंद रहेंगे। सनातम धर्म के विद्वान पं. दिनेश कुमार पाण्डेय ने बताया है कि मण्डल मुख्यालय पर स्थित हुनामनगढ़ी मन्दिर, बाबा भदेश्वरनाथ मन्दिर सहित सिद्धार्थनगर तथा संतकबीरनगर में स्थित सभी मन्दिरों के कपाट चन्द्र ग्रहण शुरू होने से पहले ही सूतक काल लगने से बन्द कर दिया गया है। 

आज शाम पांच बजकर 10 मिनट सूतक ग्रहण शुरू होगा। चंद्र ग्रहण से करीब नौ घंटे पहले सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर मंदिर के कपाट बंद कर दिए गये है। ग्रहण शाम पांच बजकर 10 मिनट पर लगेगा और छह बजकर 19 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इसके बाद मंदिर धोया जाएगा और सारी व्यवस्था करके लगभग सात बजे मंदिर खुलेगा और पूजा-अर्चना होगी।

सनातन धर्म के अनुसार ग्रहण काल में मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा स्थल को कपड़ों से ढंक दिया जाता है. उन्होंने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण शुरु होने से पहले खाने-पीने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते जरूर डालें, चंद्र ग्रहण शुरू होने से लेकर खत्म होने तक भगवान के नाम का जप करें, ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की साफ-सफाई करें, जब ग्रहण समाप्त हो जाए तो जरूरतमंदों को अन्न का दान करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही वर्जित है। गर्भवती महिलाओं के ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ