नया सवेरा नेटवर्क
बुलढाणा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज रविवार को महाराष्ट्र में आखिरी दिन है। यात्रा महाराष्ट्र चरण के अंतिम दिन बुलढाणा जिले से आगे बढ़ी। महाराष्ट्र से यह पदयात्रा रविवार रात को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा के 74वें दिन रात्रि विश्राम के बाद सुबह छह बजे बुलढाणा के भेंडवल से फिर से शुरू हुई। बताया जा रहा है कि सोमवार को ‘भारत यात्रियों’ के लिए विश्राम दिवस रहेगा। इस दिन राहुल गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे।
गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वड्रा अगले हफ्ते मध्य प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। यह पहली बार है, जब कांग्रेस की उत्तर प्रदेश से जुड़े मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका इस पदयात्रा में हिस्सा लेंगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी।
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ