शांति का सन्देश देता है भारत! | #NayaSaveraNetwork




नया सवेरा नेटवर्क

ज्ञान  की  शीतल हवा  देता है भारत,

मोहब्बत  का पाठ  पढ़ाता है भारत।

दुनिया  में  मजहब हो  सकते हैं कई,

मोक्ष का  रास्ता  दिखाता है  भारत।


कर्मो  का  नतीजा  भगवान भी झेले,

कर्मों का  पाठ हमें  पढ़ाता है भारत।

वसुधैव कुटुम्बकम का मंत्र है इसका,

दुनिया को अपना समझता है भारत।


त्याग,तपस्या की बुनियाद पे है खड़ा,

इसी वजह से विश्व को भाता है भारत।

हिंसा, अन्याय  से झुलस रही  दुनिया,

अमन-शांति का पैगाम देता है भारत।


विश्व की  आशाओं पे ये खरा उतरता,

संस्कारों से सबको सजाता है भारत।

प्यार  की  डोर से  बांधता है  सबको,

वचन पे अडिग  सदा रहता है भारत।


खिलाता गगन की  सूनी छाती पे पुष्प,

न सिंहासन किसी का छीनता है भारत।

आंसुओं से न धोये कोई किसी का चरण,

विपदा में  हरेक का साथ देता है भारत।


प्रण  करके  पीछे न  हटाता  कभी पांव,

किए  व्रत का  मोल  चुकाता  है  भारत।

सपने में दानकर राजा हरिश्चन्द्र डिगे नहीं,

सत्य पर  अटल अब  भी रहता है भारत।


दान किए थे अस्थियों  की महर्षि  दधीचि,

विश्व कल्याण में  तल्लीन रहता है भारत।

सूख जाए लहू भले, बचे हड्डियों का ढांचा,

आज   भी   अभयदान   देता   है   भारत।


रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ