लोकनिर्माण विभाग की टीम ने छतिग्रस्त शास्त्री पुल की करी जांच | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

राज्यमन्त्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचन्द्र यादव की पहल पर पहुंची टीम

जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने उतर प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को 2 नवम्बर को पत्र के माध्यम से बताया कि लखनऊ - मांझीघाट राज्यमार्ग एनएच-128 नगर के मध्य में गोमती नदी पर निर्मित शास्त्री पुल अत्यंत जर्जर होने तथा भारी वाहनों के आवागमन के कारण  19 अक्टूबर को पुल की एक वियरिंग छतिग्रस्त हो गयी हैं तथा उस स्थान पर पुल का फुटपाथ व रेलिंग टूट गयी है। जिसके कारण से पुल से यातायात करने वालो को असुविधा हो रही हैं। तथा दुर्घटना होने की सम्भावना से इनकार नही किया जा सकता। इस पुल से भारी वाहनों का यातायात हमेशा बना रहता है तथा जनपद आजमगढ़ , मऊ , बलिया , गोरखपुर जाने का यही मुख्य मार्ग है। इसलिए जल्द से जल्द इस पुल की मरम्मत / रिहैबिलिटेशन कराना जनहित में अति आवश्यक है। राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार ने कहा कि 28 अक्टूबर को जिलाधिकारी द्वारा एक पत्र प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को भेजा गया जिसमें उन्होंने जनहित में उक्त पुल की मरम्मत के लिए सेतु निगम द्वारा गठित डीपीआर 529 .02 लाख की स्वीकृति प्रदान करने अथवा एनएचएआई आजमगढ़ को मार्ग / पुल को हस्तगत करने के लिए संबंधित कार्यवाही करने की मांग की। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद यादव ने क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत के लिए प्रमुख सचिव लोक निर्माण , प्रमुख सचिव गृह से भी बात की जिसके कारण गुरूवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने क्षतिग्रस्त पुल की जांच किया। गौरतलब हो कि इस मामले को लेकर बीते सप्ताह राष्ट्रीय सहारा में प्रमुखता से खबर का प्रकाशन हुआ था जिसके बाद शासन व प्रशासन हरकत में आया। गुरूवार को जांच के दौरान वीके श्रीवास्तव मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, संजय कुमार गोरे अधीक्षण अभियंता, एनएचएआई के अधिकारीगण मौजूद रहे। 


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ