नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। सिगरा स्टेडियम में खेलो इंडिया अंडर-17 गर्ल्स स्टेट फुटबॉल में बुधवार को फुटबॉल नर्सरी ने पहाड़ी क्लब को 6-0 से हरा दिया। टीम की शालिनी ने पहला गोल किया। इसके बाद आंचल पटेल ने लगातार तीन गोल किये। इसके बाद सृष्टि और शालिनी ने एक-एक गोल किये। दूसरा मैच किड्स केअर बनाम लालपुर बराबरी पर छूटा। दोनों तरफ से कोई गोल नहीं कर सका।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ