खेतों में पराली जलाने वाले 16 किसानों पर लगा जुर्माना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पराली दान करने वाले कृषको को किया गया सम्मानित
जौनपुर। पराली जलाने पर मृदा एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को सभी जानते है, इसके बावजूद खेतो में पराली जलाने के मामले कम नही हुये। अब तक जनपद में पराली जलाने वाले सोलह कृषकों से रूपये चालीस हजार का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से बीस हजार रूपये की वसूली हो गई है। कम्बाईन हार्वेस्टर मशीन में एसएमएस न लगाने वाले किसानो पर भी कड़ाई की गई है। अब तक दो कम्बाईन हार्वेस्टर जब्त किये गये है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अपील पर जनपद के किसानो के द्वारा गो आश्रयो में पराली दान करने पर उन्हे सम्मानित किया गया है। सरोजा देवी ग्राम प्रधान सरसौड़ा, धर्मापुर, शेरबहादुर, सियाराम, रामदीन ग्राम-सिधाई, शाहगंज, तथा सुरेन्द्र सिंह, नवनीत सिंह, ग्राम जासोपुर, करंजाकला द्वारा लगभग 20 कुंटल पराली गोआश्रयो में दान की गई है, जिनके इस सराहनीय कार्य के लिये सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने किसानो से अपील करते हुये कहा है कि पराली व अन्य अवशेष के जलाये जाने से उठने वाले धुएं से वातावारण पर बुरा असर पड़ रहा है। किसान अपने खेतो में पराली कदापि न जलाये बल्कि ग्राम प्रधान व सचिव के सहयोग से गोआश्रयो में दान करें जिससे पशुओ को चारा उपलब्ध हो साथ ही समय से खेत की बुवाई हो सके। प्रभारी उप कृषि निदेशक केके सिंह ने बताया कि पराली जलाने के दुष्प्रभाव को देखते हुये राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दण्डात्मक कानून बना दिया है, जिसमें एक एकड़ तक पराली जलाने पर दो हजार पंाच सौ रूपये, दो एकड़ वाले कृषको पर पांच हजार रूपये तथा दो एकड़ के उपर के कृषकों पर पंद्रह हजार तक का जुर्माना लगाने का प्राविधान किया है।
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |