पीएम मोदी विशाखापट्टनम में 10,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में 10,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी छह लेन के ग्रीनफील्ड रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक गलियारे के आंध्रप्रदेश खंड की आधारशिला रखेंगे। इसे 3750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री विशाखापत्तनम में कॉन्वेंट जंक्शन से शीला नगर जंक्शन तक एक समर्पित पोर्ट रोड की आधारशिला भी रखेंगे। इससे शहर में यातायात जाम से राहत मिलेगी।

मोदी श्रीकाकुलम-गजपति कॉरिडोर के हिस्से के रूप में 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग 326 ए के नरान्नापेटा से पथपट्टनम खंड को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। श्री मोदी 2900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित आंध्रप्रदेश में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम की यू-फील्ड ऑनशोर डीप वाटर ब्लॉक परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

वह लगभग 6.65 एमएमएससीएमडी की क्षमता वाली गेल की श्रीकाकुलम अंगुल प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे। 745 किलोमीटर लंबी यह पाइपलाइन कुल 2650 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगी। प्रधानमंत्री करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास एवं फिशिंग हार्बर के 150 करोड़ रुपये लागत की आधुनिकीकरण और उन्नयन परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ