चारों भाइयों का मिलन देख भाव विभोर हुए दर्शक | #NayaSaveraNetwork

चारों भाइयों का मिलन देख भाव विभोर हुए दर्शक | #NayaSaveraNetwork

भरत मिलाप में मंचासीन कलाकार।




नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय,जौनपुर। नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप शुक्रवार की रात हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चौदह वर्ष बाद चारों भाइयों का मिलन देख लोगों के नेत्र भर आये। चारों भाइयों के जयकारे के साथ उन पर पुष्प वर्षा होने लगी। गोला बाजार से अद्र्ध रात्रि आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। मेनरोड, खुटहन मार्ग, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार, काली मंदिर होते हुए शोभायात्रा भोर में पुन: गोलाबाजार पहुंचा। यहां पहले से भगवान श्रीराम की राह देख रहे भरत और शत्रुघ्न मौजूद रहे। श्रीराम का पुष्पक विमान पहुंचते ही भरत और शत्रुघ्न भगवान श्रीराम से मिलने के लिए नंगे पांव दौड़ पड़े। चारों भाइयों के मिलते ही हर तरफ से पुष्प वर्षी होने लगी। चारों भाइयों के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। संचालन रामलीला व भरतमिलाप समिति के अध्यक्ष रूपेश गुप्ता मोनू तथा आभार प्रबंधक रवि बरनवाल ने किया। थानाध्यक्ष युजवेंद्र कुमार सिंह ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखा था। सहयोग में आनंद जायसवाल, सुंदरम मौर्या, गुल्लू यादव, धर्मेन्द्र प्रजापति रहे।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ