उत्तर प्रदेश के डेढ़ दर्जन जिलों में बाढ़ का कहर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में हुई भारी बारिश के कारण डेढ़ दर्जन जिलों के 1370 गांवों में बाढ़ की स्थिति है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में वर्षा और बाढ़ जनित हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश के 18 जिलों के 1370 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं जिनमेंबलरामपुर के सबसे ज्यादा 287 गांव शामिल हैं। इसके अलावा सिद्धार्थनगर में 129, गोरखपुर में 120, श्रावस्ती में 114, गोंडा में 110, बहराइच में 102, लखीमपुर खीरी में 86 और बाराबंकी में 82 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार प्रदेश में अतिवृष्टि से तीन, आकाशीय बिजली गिरने, सर्पदंश तथा डूबने से एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अतिवृष्टि, आकाशीय बिजली, सर्पदंश तथा डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मारे गए लोगों के परिजनों को राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यकतानुसार राज्य आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) तथा पीएसी की टीमें तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

जल भरण क्षेत्रों में पिछले दिनों व्यापक वर्षा के कारण अनेक स्थानों पर नदियां उफान पर हैं। राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार गंगा नदी बदायूं (कचलाब्रिज) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है इसके अलावा शारदा नदी लखीमपुर खीरी (पलियाकलां एवं शारदानगर) में, सरयू बबई नदी बहराइच (गायघाट) में, घाघरा नदी बाराबंकी (एल्गिन ब्रिज), अयोध्या और बलिया (तुर्तीपार)में, राप्ती नदी श्रावस्ती (भिनगा) बलरामपुर, सिद्धार्थनगर (बांसी) और गोरखपुर (बर्डघाट) में, बूढ़ी राप्ती नदी सिद्धार्थनगर (ककरही) में, रोहिन नदी महराजगंज (त्रिमोहिनीघाट) में तथा कुआनो नदी गोंडा (चन्द्रदीपघाट) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ