भाइयों का मिलन देख छलक उठे आंखों से आंसू | #NayaSaveraNetwork

नगर में निकली झांकी



भाइयों का मिलन देख छलक उठे आंखों से आंसू  | #NayaSaveraNetwork

 मंचासीन अतिथिगण।




नया सवेरा नेटवर्क

ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले में उमड़ा जन सैलाब 

डेढ़ दर्जन निकली लाग व झांकियों का दर्शकों ने लिया आनंद

केराकत,जौनपुर। 105 वर्ष पुरानी राम लीला व भरत मिलाप परंपरा को जिन्दा रखते हुए नगर वासियो द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास व आपसी भाईचारे की मिसाल के नक्शे कदम पर चलकर भरत मिलाप को बड़े ही पुरसुकून माहौल में मनाया। सर्व प्रथम रामलीला मंच पर आयोजित धन्यवाद व सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि  उपजिलाधिकारी माज़ अख्तर ने कहा कि भगवान पुरु षोत्तम राम के चरित्र चित्रण  से प्रेरणा लेकर व उसका अनुसरण करने से ही लोगो को सुकून शान्ति मिलेगी। श्री अख्तर ने कहा कि पुरु षोत्तम राम किसी एक कौम के लिये नहीं बल्कि सर्वसमाज के लिए  आदशर््ा हैं। विशिष्ट अतिथि सीओ गौरव कुमार शर्मा ने कहा कि राम व रामायण से मानव को प्रेम,त्याग व समर्पण की सीख मिलती है। साथ ही माता,पिता,भाई, दाम्पत्यजीवन ,राजा- प्रजा के आपसी सहिष्णुता के साथ मानवता का संदेश भी मिलता है। प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष अब्दुल हक अंसारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि केराकत की राम लीला व भरत मिलाप और बारावफात का जो जुलूस मनाया जाता है। यहां के पूर्वजो ने हिन्दू मुस्लिम भाई - चारे  की जो संगे बुनियाद डाली है। उस परंपरा को आज भी यहां सभी धर्म वर्ग के लोग उस मिसाल को कायम रखे हैं। इसकी जितनी भी तारीफ की जाय कम ही होगी। देश प्रदेश  में जब भी कौम जाति धार्मिक  उन्माद को नफरत के शोले भड़के हैं उस दूषित माहौल में भी केराकत  के लोगो ने देश दुनिया को भाई चारा व प्यार मोहब्बत का संदेश  दिया है। श्री अंसारी ने शेर पढ़ते हुए कहा कि इधर है मस्जिदे उधर है शिवालय ,जहां दिल कहे वहीं सर झुका ले, हकीकत में समझो तो वह इंसान है अच्छा ,जो हंसकर सबको गले से लगा ले। राम लीला नाटक समिति के कार्य वाहक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय और सामाजिक एकता के लिए  रामलीला व भरत मिलाप का आयोजन को कायम रखना नितांत आवश्यक है। राम लीला समिति के मुख्य निदेशक डॉ राजेन्द्र प्रसाद गुप्त ने कहा कि भगवान राम द्वारा स्थापित उच्चतम नैतिक  मूल्यो का अनुकरण करने में ही राष्ट्र व मानव का कल्याण  है। इस अवसर पर अशोक जायसवाल, रजनीकांत कमलापुरी,विनोद कुमार साहू,शरद कुमार साहू आदि ने अपने विचार ब्यक्त किये। अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त ने नगर वासियो को रामलीला व भरत मिलाप की शुभकामाना देते हुए  कहा कि नगर में मिल जुलकर मनाए जाने सभी पर्वो की परंपरा को हमे और आप सभी को कायम रखना होगा। संचालन शिव प्रताप श्रीवास्तव ने किया। आए हुए अतिथियो का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करने वालो में भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार साहू, धनंजय सेठ,सुनील गुप्त, पप्पू कुमार भारती ,कमलापुरी, मनोज कुमार मन्नू,योगेश सैनी, दिनेश जायसवाल, कृष्णा सेठ,शेखर कमलापुरी,विजय सेठ,पिन्टू जायसवाल, राजीव साहू व अखिलेश साहू आदि शामिल रहे। तत्पश्चात भरत मिलाप मेले में उपजिलाधिकारी माज अख्तर व सीओ गौरव कुमार शर्मा ने फीता काटकर सभी लागो व झाकियो को रवाना किया। जो सुबह 6 बजे शेखजादा पहुंच कर रथ पर सवार राम लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न चारो भाइयो का मिलन के साथ सकुशल सम्पन्न हो गया। मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सीओ गौरव कुमार शर्मा, कोतवाल संजय कुमार वर्मा,  क्राइम इन्सपेक्टर दिग्विजय सिंह व कई थानो की पुलिस फोर्स व पीएसी के जवान  चक्रमण करते रहे।


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ