जौनपुर की बेटी विदुषी काशी आइकाॅन अवार्ड से हुई सम्मानित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • विदुषी ने गायकी के दम पर बनाई अपनी पहचान

जलालपुर, जौनपुर। कर यकीन खुद पे इतना बुलंद हो तेरा हौसला...ऊँचे आसमां जितना और लिखे तू हर दिन सफलता की दास्तां। इस लाइन को चरितार्थ कर रही जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार निवासिनी प्रतिभावान बाल गायिका व उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कृत विदुषी वर्मा को काशी आइकाॅन  अवार्ड से सम्मानित किया गया। सेवन डेज फाउंडेशन की ओर से जालान इंपैक्ट में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में विदुषी को विशिष्ट अतिथि गाजीपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने काशी आइकाॅन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

ज्ञात हो विदुषी इससे पहले भी यूपी धरोहर रत्न, अथ भक्ति सम्मान, काशी गौरव रत्न, कार्निवाल राइजिंग गोल्डन फीदर अवार्ड, कल्कि गौरव सम्मान, काशी गौरव सम्मान समेत सैकड़ो पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है।विदुषी के लगन व परिश्रम का प्रतिफल रहा कि विदुषी  का चयन जीटीवी पर प्रसारित होने वाले बहुचर्चित रियलटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप, सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगर सुपरस्टार के टाॅप 50 तक का सफर तय किया है। लता मंगेशकर व कौशिकी चूक्रवर्ती  को अपना आदर्श मानने वाली इस बाला का ख्वाब गायन के क्षेत्र में देश-दुनिया में नाम रोशन करना है।

14 वर्षीय विदुषी सनबीम भगवानपुर,वाराणसी में कक्षा दसवीं की छात्रा है।विदुषी के गाए भजन संग्रह हे गणेश देवा,राम नाम का अमृत पी ले,गंगा बहती जाये,सबसे कहती जाय,जय जय यशोदा के लाला  समेत दर्जनों विडियो एल्बम को युट्युब पर बहुत सराहा गया।विदुषी ने अब तक सुर गंगा,सुबह- ए-बनारस,काशी आनंद,भारत आनंद समेत सैकड़ो बड़े मंचो पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक रमेश जायसवाल रहे। विदुषी के इस उपब्लधि पर सिद्घार्थनगर-शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दु,भोजपुरी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ,सत्य नारायण सेठ, शैलेश वर्मा, आशीष यादव, सतीष वर्मा, बबलू वर्मा, चन्द्रेज़ दुबे चन्द्रशेखर सेठ, पंकज सिंह, शिवचन्द यादव, गिरधर सेठ, हरदेव मिश्रा समेत अनेक गणमान्य लोगों ने बधाइयां दिया।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें