समाज को समरस बनाने के रास्ते पर चल रहा संघ:विरेंद्र कुमार | #NayaSaveraNetwork

समाज को समरस बनाने के रास्ते पर चल रहा संघ:विरेंद्र कुमार | #NayaSaveraNetwork

शपथ लेते आरएसएस के सदस्य।



नया सवेरा नेटवर्क

टीडीपीजी कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विजय दशमी

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा श्री विजय दशमी का उत्सव टीडी कॉलेज के बलरामपुर हाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र कार्यवाह वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि संघ 97 वर्षो से इस उत्सव को मना रहा है। आज ही के दिन 1925 में संघ की स्थापना डॉक्टर हेडगेवारजी ने किया था। और इसी दिन धर्म की विजय हुई थी। संघ के लोग इस उत्सव में शस्त्र की पूजा करते है। संघ संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट ,भाईचारा, एवम पुरातन संस्कृति को  बनाए रखने के लिए  उत्सव का आयोजन करता है। जिस तरह भगवान राम ने संपूर्ण समाज को बिना भेदभाव के एकत्रित किया ,समाज को समरस बनाया संघ भी उन्ही आदशर््ाो पर चल रहा है। भारत की यह पुण्य भूमि है अनेक महापुरु षों ने यहां जन्म लिया और देश के लिए अपना सर्वोच्च  बलिदान किया। हम स्वयंसेवक भी पूर्वजों के आदशर््ाो पर चले। हमे स्वयं जागरूक हो एवम समाज को जागरूक करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ ह्मदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरु ण कुमार ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने रामायण के प्रसंगों का उल्लेख किया और प्रभु राम के आदशर््ाो को अनुसरण करने की ज़रूरत बताई और कहा तभी देश  सुरक्षित एवम एकजुट रहेगा। हमे अधर्म का परित्याग कर धर्म के मार्ग पर चलना होगा। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत के द्वारा नागपुर के विजयादशमी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिला संघचालक डॉक्टर सुभाष सिंह, नगर संघचालक धर्मवीर मोदनवाल, जिला प्रचारक रजत, जिला कार्यवाह रजनीश, रविंद्र,नगर प्रचारक आलोक,नगर कार्यवाह राजीव, अमित निगम ,संतोष उपाध्याय आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad





समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ