दो टेलर वाहनों की टक्कर में चालक की मौत,खलासी घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चार घंटे तक लगे जाम को मशक्कत के बाद पुलिस ने खुलवाया

चंदवक,जौनपुर। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर सोमवार की आधी रात कनौरा पेट्रोल पंप के पास टेलर वाहनों के आमने सामने के टक्कर में आजमगढ़ से आ रहे वाहन के चालक की जहां मौत हो गयीं वहीं खलासी बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस चार घंटे तक लगे जाम को काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। दूसरे वाहन का चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वाराणसी की तरफ से गिट्टी लादकर टेलर वाहन आजमगढ़ की तरफ जा रहा था। वह कनौरा गांव के पास पहुंचा ही था कि आजमगढ़ की ओर से आ रहे खाली टेलर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसका चालक अखिलेश निषाद (26) पुत्र मन्नू निषाद निवासी खिलफतपुर, तहबरपुर,आजमगढ़ व खलासी गुड्डू यादव (28) पुत्र सुरेंद्र निवासी कंधरापुर,आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। गिट्टी लदी टेलर का चालक फरार हो गया। घटना से दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी डोभी ले गयीं जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया वहीं खलासी की हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। चार घंटे तक लगे जाम को काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने खुलवाया। पुलिस ने चालक के शव अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ