संगत पंगत ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश की जयंती | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। संगत पंगत द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती संगत पंगत के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी के आवास परमानतपुर में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी व संचालन जिला महासचिव सुलभ श्रीवास्तव ने किया। संगत पंगत के प्रदेश सहसंयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम से लेकर आपातकाल तक तमाम आंदोलन में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। देश क्रांति के गौरव, सर्वोदय व किसान आंदोलन की स्वच्छ लोकनीति के जनक, संपूर्ण क्रांति के लिए देश की अवाम को लोकतंत्र की शक्ति से अवगत कराने वाले 'भारतरत्न' 'लोकनायक' जयप्रकाश नारायण की जन्मजयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष/प्रदेश महामंत्री/संरक्षक संगत पंगत राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 11 अक्टूबर 1902 को सारण, बिहार के सिताब-दियारा में एक सितारे ने जन्म लिया, जिसका नाम था जय प्रकाश नारायण। 9 वर्ष की आयु में वे गाँव से पटना आ गए और 'पटना कॉलेजिएट स्कूल' में दाख़्िाला लिया, यहीं पढ़ाई के दौरान उन्हें मैथिलीशरण गुप्त, भारतेंदु हरीशचंद्र जैसे महान लेखकों को पढ़ने का मौक़ा मिला। 1923 में उन्होंने अमरीका के बर्कले वि·ाविद्यालय से आगे की पढ़ाई पूरी की। 1929 में स्वदेश लौटे तो नेहरू के सम्पर्क में आए और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ गए। संगत पंगत के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने कहा कि 1957 में उन्होंने लोकनीति के लिए राजनीति को छोड़ने का एतिहासिक फ़ैसला लिया। 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगायी गयी इमरजेंसी के विरोध में पटना के गांधी मैदान में विशाल जनसमूह को सम्बोधित किया और यहीं उन्हें 'लोकनायक' की उपाधि दी गयी। उनके द्वारा चलाए गए सम्पूर्णक्रांति आंदोलन के फलस्वरूप 1977 में आपातकाल हटा। प्रदीप श्रीवास्तव, दीवानी संघ के ऑडिटर अतुल श्रीवास्तव एडवोकेट, श्याम रत्न श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव डॉ सम्पूर्णानंद श्रीवास्तव संतोष निगम, अनीश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव,शशि श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट, अनुपम श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव एडवोकेट,महिला जिलाध्यक्ष डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव महिला जिला महामंत्री प्रियंका श्रीवास्तव खुशबू डॉ रवि श्रीवास्तव,आयुष अस्थाना, अमर श्रीवास्तव श्रीयन्स श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव अज्जू,अर्पित श्रीवास्तव,आशीष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव विजय श्रीवास्तव, कुँवर अस्थाना आदि लोगो ने जन्म जयंती पर श्रंद्धाजलि अर्पित किया।

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ