प्रतिबंधित मांस के साथ तस्कर गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज,जौनपुर। अंरद गांव के एक मकान में गुरुवार की रात कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर अवैध स्लाटर हाउस पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय अपने हमराहियों के साथ गुरु वार की रात क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि अरंद गांव स्थित एक मकान में मवेशी काट कर बेचा जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने उक्त मकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान रिजवान पुत्र एजाज निवासी उसरहटा शाहगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 65 किलो प्रतिबंधित मांस दो ठीहा दो चाकू दो बांका बरामद किया। पुलिस ने मांस के अवशेष को सुरक्षित करते हुए परीक्षण के लिए भेज दिया। मौके से गिरफ्तार पशु तस्कर के विरु द्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरिक्षक सदानंद राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अरंद गांव में एक स्लाटर हाउस में छापेमारी की गई है। जिसमें 65 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं पाबंद कर चालान न्यायालय भेजा जा रहा है।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ