दुर्गा मां का भव्य दरबार रहा बालाजी रामलीला का मुख्य आकर्षण | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • खेकड़ा नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा ने श्री राम जी की आरती से किया बालाजी रामलीला मंचन का शुभारम्भ
  • रावण द्वारा अहिरावण को बुलाने, राम-रावण युद्ध, रावण की मृत्यु से लेकर राम-सीता मिलन तक का हुआ शानदार मंचन

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश।  बागपत जनपद के खेकड़ा नगर में चल रही बालाजी रामलीला में रावण द्वारा अहिरावण को बुलाने, राम-रावण युद्ध, रावण की मृत्यु से लेकर राम-सीता मिलन का शानदार मंचन हुआ। खेकड़ा नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा ने श्री राम जी की आरती से बालाजी रामलीला मंचन का शुभारम्भ किया। रामलीला में अहिरावण द्वारा विभिषण का भेष धारण कर राम-लक्ष्मण को उठाकर पाताल लोक ले जाना, उनको दुर्गा मां के समक्ष बलि के लिए प्रस्तुत करना, दुर्गा मां का भव्य दरबार, मां के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत करना, हनुमान द्वारा राम-लक्ष्मण की खोज में पाताल लोक जाकर अहिरावण का वध करना, राम रावण का युद्ध, रावण का वध और राम-सीता मिलन का भव्य मंचन किया गया।

दिल्ली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया मां दुर्गा का भव्य दरबार और शिव पार्वती की सुन्दर झांकी ने हर किसी का मन मोहा। खेकड़ा नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा ने रामायण के सुन्दर मंचन के लिए बालाजी रामलीला के कलाकारों की प्रशंसा की और बालाजी रामलीला के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं की हौसला अफजाही की और सभी से भगवान राम, उनके भाईयों और माता सीता के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

इस अवसर पर श्री बालाजी रामलीला कमेटी के प्रधान नितिन जैन, डायरेक्टर राजेश शर्मा, उप प्रधान नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, अंकित जैन ,सचिव प्रवीण यादव, विनोद शर्मा संस्थापक राजेन्द्र यादव, संरक्षक आनंद यादव, धर्मवीर यादव, अजय शर्मा, दीपक कुमार, गौरव वर्मा, गोविंद महेश्वरी, मनोज धामा चार्ली, मोहित जैन, मोहन बेदी, अंकुश जैन, अरुण कुमार यादव, नरेश यादव, ललित तंवर, अमित कुमार, मनोज मोगा, प्रशांत, संजय वर्मा, हिमांशु वर्मा, गौरव वर्मा, अनिल शर्मा, सूरज डांसर, अनुज कश्यप, अंकित रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ