सैनिक किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं: अजय भट्ट | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को कहा कि भारतीय सेना का मनोबल बहुत ऊंचा है और सैनिक कभी भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर दम तैयार रहते हैं। भट्ट ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने संकट की परिस्थितियों में हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है। रक्षा राज्य मंत्री ने उत्तरी कमान में ध्रुव युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने और देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद अपने संबोधन में कहा, “ आज हमारे जवानों का मनोबल बहुत ऊंचा है। हम किसी भी समय किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार हैं।”

उन्होंने कहा कि जब भी देश को किसी संकट या आपदा के समय किसी भी स्थिति का सामना करना पड़ता है तो सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। भट्ट ने कहा किआज देश में स्थिति बदल गई है। विकास की दृष्टि से नकारात्मक विचार सकारात्मक विचारों में बदल गए हैं। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सीमाओं की सुरक्षा करने और आंतरिक सुरक्षा की स्थिति को स्थिर रखने के लिए हमेशा युद्ध की स्थिति में रहने के लिए उत्तरी कमान की सराहना की।

एक रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने उधमपुर में उत्तरी कमान के मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्हें सुरक्षा और अभियान चलाने की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की और रक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

भट्ट ने उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की मौजूदगी में शौर्य दिवस (इन्फैंट्री डे) मोटरसाइकिल रैली को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। 1947-48 के युद्ध के दौरान भारतीय सेना के श्रीनगर पहुंचने के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बाइक रैली का आयोजन किया गया है। रैली का समापन 27 अक्टूबर को यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर होगा। मंत्री ने बाद में राष्ट्रीय कैडिट कोर (एनसीसी) की लड़कियों से भी बातचीत की।

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ