ग्राम प्रधान अभियान चलाकर पात्र लोगों को दिलाएं लाभ:डीएम | #NayaSaveraNetwork

ग्राम प्रधान अभियान चलाकर पात्र लोगों को दिलाएं लाभ:डीएम | #NayaSaveraNetwork

उन्मुखीकरण कार्यशाला में भाग लेते डीएम व अन्य।




नया सवेरा नेटवर्क

कार्यशाला द्वारा अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति किया गया जागरूक

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में जनपद के ग्राम प्रधानों के उन्मुखीकरण को लेकर कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में शुक्रवार को किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य है कि प्रधानों के उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना है। ग्राम प्रधान को पता होना चाहिए कि योजनाओं के संबंध में पात्रता की शर्तें क्या है। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर पात्र लोगो को लाभ दिलाने का कार्य करें। ग्राम पंचायतों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत पर बने सचिवालय को शत-प्रतिशत सक्रिय करें। ग्राम प्रधान सचिवालय पर समय निर्धारित कर बैठे, घर से कार्य करना पूरी तरह से बंद कर दें। ग्राम सचिवालय पर लेखपाल, सचिव, आशा एएनएम को बैठने का रोस्टर जारी किया गया है, यदि लेखपाल, सचिव सचिवालय पर नहीं बैठ रहे हैं उसकी सूचना उप जिलाधिकारी को दे और सबकी उपस्थित पंजिका बनाई जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सचिवालय में सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी पेन्टिंग करा दंे। कहा कि जल जीवन मिशन शासन की प्राथमिकता का कार्य है इसमें विशेष ध्यान दें। अमृत सरोवर के कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों के द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया गया है। 80 प्रतिशत गांव में खेल का मैदान बना दिया गया है। खेल के मैदान गांव के लिए बहुत उपयोगी हैं। बच्चे अब सड़क पर नहीं खेलते है। गाँव मे तीन तालाब बनाए जिसे गाँव का जलस्तर बढ़े। कार्यशाला में योजनाओं के सम्बंध में एक बुकलेट का वितरण किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों को योजनाओं की जानकारी दी गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को जागरूक किया जाए, जिससे किसान तकनीकी के आधार पर खेती शुरू करें। अच्छे काम करने वाले ग्राम प्रधानों के साथ जिला प्रशासन के द्वारा सहयोग किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपनी स्वच्छ छवि बनाएं जनता का पैसा जनता के हित में लगाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी सन्तोष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सीडीपीओ मनोज वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ