जूनियर मे ग्रेसी,आदित्य व प्रिंस ने मारी बाजी | #NayaSaveraNetwork

जूनियर मे ग्रेसी,आदित्य व प्रिंस ने मारी बाजी | #NayaSaveraNetwork

विजेता को पुरस्कार देते एबीएसए व मौजूद शिक्षक।




नया सवेरा नेटवर्क

18 मेधावियों को एबीएसए ने किया सम्मानित

सरायख्वाजा,जौनपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता करंजाकला के जनता जनार्दन इंटर कॉलेज जासोपुर में संपन्न कराई गई। विजेता डेढ़ दर्जन छात्रों को एबीएसए ने सम्मानित किया और उन्हें अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता जनता इंटर कॉलेज में हुई। करंजाकला के विभिन्न विद्यालयों से करीब डेढ़ सौ छात्रों ने अपना पंजीयन कराया। जिसमें उनकी 2 घंटे चली क्विज प्रतियोगिता कक्षा 6 ,7 ,8 के डेढ़ दर्जन छात्रों ने सफलता पाई। जिसमें कक्षा छ से ग्रेसी वि·ाकर्मा पहले तथा दूसरे स्थान पर पूर्णिमा सिंह, तीसरे स्थान पर प्रियांशी, चौथे स्थान पर विशाखा राव, पांचवें स्थान पर प्रिंस यादव रहे। वहीं कक्षा 7 में पहले स्थान पर आदित्य चौरसिया, दूसरे स्थान पर नसरा , तीसरे  पर किशन यादव ,चौथे स्थान पर पायल रही। वहीं कक्षा 8 में प्रिंस शुक्ला पहले स्थान पर ,दूसरे  पर कुणाल, तीसरे पर गीतांजलि, चौथे पर श्रेया भारद्वाज, पांचवें पर आदित्य और छठवें स्थान पर अंशिका प्रजापति को सफलता मिली । सफल छात्र छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव तथा राष्ट्रीय अभियान कमेटी की मंजू यादव, एआरपी सतीश चंद्र मौर्य, संदीप चौधरी ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। परीक्षा मे डॉ मनोज सिंह ,जगदीश कुमार, लालसाहब यादव,डा अतुल प्रकाश  यादव ,अतुल सिंह, इंदु प्रकाश यादव, नीतीश कुमार ,शैलेंद्र पाल ,मो हासींम दिनेश मौर्य ने परीक्षा कराई। इसके अलावा दिनेश मौर्य, पारु ल,प्रियंका सिंह, निरंजन, सर्वेश मिश्र ने मूल्यांकन में सहयोग किया।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ