वह रोज़ मनाता है | #NayaSaveraNetwork

डॉ हूबनाथ प्रोफेसर, मुंबई विश्वविद्यालय



नया सवेरा नेटवर्क

दीपावली मुबारक

वह रोज़ मनाता है  

दीपावली


आसमान की दहलीज़ पर

रोज़ टाँक देता है

एक सूरज

जलते दिये - सा


मीठी-मीठी धूप से

भर देता है

पूरी कायनात को


हर ओर रौशनी का पर्व

खिलखिलाता है

हर रोज़


दिया बुझने बुझने को हो

तो पूरे आँगन में

सजा देता है

छोटे छोटे

रंगबिरंगे

करोड़ों-अरबों दिये

बहुरूपिये चाँद के संग


रातभर

झरता है अमृत

सारे आसमान से

सभी पर


कोई भी नहीं वंचित

न कोई अछूता


उसकी दीपावली

सबकी है

हर रोज़


पर कितने हैं

जो मना पाते हैं

दीपावली उसके साथ


और कितने हैं

जो करते हैं इंतज़ार

अपनी दीपावली का


जो होती है

सिर्फ़ अपनी

और सिर्फ़ अपनों की


जिसमें

कोई जगह नहीं

दूसरों के लिए


डॉ हूबनाथ

प्रोफेसर, मुंबई विश्वविद्यालय


*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ