खेल से बच्चों की मानसिकता में आता है निखार:बीईओ | #NayaSaveraNetwork

खेल से बच्चों की मानसिकता में आता है निखार:बीईओ | #NayaSaveraNetwork

क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि।




नया सवेरा नेटवर्क

कम्पोजिट विद्यालय में हुई न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता

मीरगंज,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रामपुरखुर्द के प्रांगण में न्यायपंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न विद्यालयो से छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। रामपुरखुर्द गांव स्थित विद्यालय खेल मैदान में न्यायपंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। जिसमे बिभिन्न विद्यालयो से छात्र एव छात्राओं ने खेलकूद में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर के लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में खंडशिक्षाधिकारी मछलीशहर बसंत कुमार शुक्ला ने कहा कि खेल कूद से बच्चों का शारीरिक एव मानसिक विकास होता है और निरंतर स्पर्धा में भाग लेने से प्रतिभा में निखार आता है। खेल मैदान में हुई बालको के प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से कबड्डी, खो खो, ऊँची कूद , लम्बी दौड़ सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। 50 मीटर लम्बी दौड़ में नितिन गौतम, व बालिका में शिम्पा यादव, सचिन, भूपेश तिवारी, रानी मौर्या विजेता रही। कार्यक्रम का संचालन पंकज जायसवाल ने किया। इस मौके पर प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, संजय सिंह, चंद्रेश यादव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) यूटा, शैलेन्द्र सिंह, बृजेश यादव , प्रेमशंकर तिवारी, कृष्णकांत पाण्डेय, नित्यानंद तिवारी, सार्जन कन्नौजिया, नवीन सिंह, धनेश कुमार मौर्य, रेखा देबी, रामबचन, प्रविन्द, छेदीलाल, सरोज चौरसिया, विंदु देबी, श्रीप्रकाश सिंह, तैयबा बानो, शारदा पाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad





समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ