मुंबई पब्लिक स्कूल सीबीएसई पूनम नगर को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित मुंबई पब्लिक स्कूल सीबीएसई पूनम नगर, अंधेरी पूर्व को गुड़गांव, हरियाणा में एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा आयोजित इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2022– 23 अवार्ड्स, में शासकीय स्कूलों की कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार मिला है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर इस उपलब्धि के लिए मनपा शिक्षण विभाग को बधाई दी है।
शिक्षणाधिकारी राजू तड़वी, शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल तथा अधीक्षक अशोक मिश्र ने इस शानदार उपलब्धि के लिए स्कूल के प्रिंसिपल, टीचर तथा बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से लोगों को मनपा शिक्षण विभाग की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था पर भरोसा और विश्वास बढ़ेगा।
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |