अमित पाण्डेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी बनाए गए प्रदेश मीडिया प्रभारी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- संगठन के लिए समर्पण और लगन सबसे आवश्यक अमित पाण्डेय
महराजगंज, जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत नाहरपुर गांव निवासी अमित पाण्डेय पुत्र पं.अमर नाथ पाण्डेय अधिवक्ता उच्च न्यायालय को संगठन का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं श्रीपति उपाध्याय द्वारा उन्हें मनोनयन पत्र देकर जिम्मेदारी दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की वार्ता के दौरान अमित पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जो जिम्मेदारी मिली है उसके लिए उनका सदैवआभारी और जो भी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिशा निर्देश दिया जाएगा उसके अनुरूप कार्य करने लिए कृतज्ञ रहूंगा।
जिसकी खबर लगते ही क्षेत्रवासियों ने तथा पत्रकारों ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी। इस मौके पर डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र, पं. पारसनाथ उपाध्याय, पं. माताफेर मिश्र, पं. सुरेश मणि त्रिपाठी, पं. रविंद्र दुबे, सुनील मिश्र और संगठन के बहुत सारे कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |