निकाय चुनाव में भी खिलेगा कमल:केशव मौर्य | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बोले डिप्टी सीएम अपराधियों के विरूद्ध जारी रहेगा अभियान
जौनपुर। जिले के पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पहुंचे प्रदेश के डिप्टी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सबसे पहले वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अशोक सिंघल परंपरागत विज्ञान व तकनीकी संस्थान का लोकार्पण करते हैं मुझे गर्व हो रहा है। अशोक सिंघल के साथ कार्य किया हूं मुझे उनके साथ काम करना अच्छा लगता था अशोक सिंघल देश के प्रति बेहतर कार्य किए थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। नगर निकाय चुनाव की बात करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में सभी जगह कमल खिलेगा और देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। अब नगर निकाय के चुनाव होने के बाद त्रिबल इंजन की सरकार बन जाएगी। पुलिस स्मृति दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस प्रदेश ने अहम रोल अदा किया है। सभी पुलिस बधाई के पात्र हैं पुलिस कर्मियों के सहयोग से ही उत्तर प्रदेश एक सुरक्षित स्थान बना है और वे लोग अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़े हैं।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |