प्रशिक्षण के उपरांत मिले प्रशस्ति पत्र के साथ महिलाएं। |
नया सवेरा नेटवर्क
वृद्धा आश्रम के सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान
जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने मिशन शक्ति के अंतर्गत युवतियों और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह और सम्मान समारोह का आयोजन नगर के एक होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरु आत अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष माया टंडन, पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन और पद्मिनी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके और केक काटकर किया। बाल कलाकार अतुलिका सिंह द्वारा गणेश वंदना ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकारिता जगत से जुड़े सम्मानित लोगों के सम्मान के साथ विविध क्षेत्रों से समाज से जुड़े प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले रहे महिलाओ और बच्चियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उसके बाद वृद्धा आश्रम से आए हुए वृद्ध जनों को ट्रस्ट के लोगों और अतिथियों द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। लोगों के आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम में लकी ड्रा कूपन का आयोजन रहा। जिसमें प्रथम पुरस्कार आराध्या सिंह, द्वितीय राजेश सिंह टोनी और तृतीय पुरस्कार बादल यादव ने प्राप्त किया। संस्थाध्यक्ष उर्वशी सिँह ने कहा कि अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट समय समय पर जागरूकता संदेश के साथ क्षेत्र में हमेशा महिलाओ और बुजुर्गों के सम्मान में निरन्तर कार्य करती रहती है। उन्हों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय समय पर करना महिलाओ को स्वावलंबी बनाने की एक छोटी सी मुहिम है। कार्यक्रम का शानदार संचालन सलमान शेख और सागर सोलंकी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राधिका सिंह, नागेंद्र सिंह, डॉ प्रवेश सिंह, कंचन सिंह, वीरेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, दीक्षा सिंह रजत सिंह, पिंकू मौर्य, मीरा अग्रहरी साधना सिंह, मीनाज शेख, अमित गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अजित सिंह, हसनैन कमर दीपू, आशीष माली दीपक श्रीवास्तव, विद्याधर राय, ज्ञान चंद गुप्ता, अमर सोनी, सूरज सेठ, राहिल शेख, अतुल सिंह, विकास तिवारी, डॉ अब्बासी, अ·िानी सिंह सन्तोष सिंह, सूरज जायसवाल, देवेन्द्र खरे, पंकज सिन्हा, सैली गगन, संजय उपाध्याय, जावेद अहमद के साथ साथ अन्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ