नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। महमूरगंज रेल ओवरब्रिज पर गुरुवार सुबह सवारी वाहन मैजिक ने मिर्जामुराद थाने में तैनात पीआरवी के सिपाही को रौंद दिया। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। मूलरूप से मऊ निवासी वेद प्रकाश मिर्जामुराद थाने पर तैनात थे। फुफेरी बहन को लेकर महमूरगंज में स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाने ले जा रहे थे। रेल ओवरब्रिज पर पैदल गुजरने के दौरान वाहन पीछे से दोनों को धक्का मार दिया। पुलिस की मदद से दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर लाया गया। चिकित्सकों ने वेदप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। महिला को भर्ती किया गया है।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ