उत्तर मुंबई में भाजपा को जोर का झटका | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • उत्तर भारतीय सेल महामंत्री राम यादव शिंदे गुट में शामिल

मुंबई। मुंबई महानगरपालिका चुनाव के पहले ही अपना महापौर बनाने का दावा करने वाली बीजेपी को जोर का झटका लगा है। भाजपा के उत्तर भारतीय सेल, महामंत्री राम यादव तथा उनकी पत्नी और झोपड़पट्टी मोर्चा मुंबई की सचिव रेखा राम यादव कल 18 अक्टूबर को भाजपा छोड़कर बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना अर्थात शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार तथा विधायक प्रकाश सुर्वे के मार्गदर्शन और नेतृत्व में शिंदे गुट में शामिल, राम यादव ने 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।

उत्तर मुंबई खासकर दहिसर पश्चिम के गणपत पाटिल नगर परिसर में युवाओं के बीच राम यादव की अच्छी लोकप्रियता और प्रभाव है। वर्ष 2017 में हुए महापालिका चुनाव में अपक्ष उमेदवार के रूप में राम यादव ने अपनी पत्नी रेखा राम यादव को खड़ा कर अपनी ताकत का इजहार कर चुके हैं। वार्ड क्रमांक 1 के चुनाव में अपक्ष उम्मीदवार के रूप में रेखा राम यादव को दूसरा स्थान मिला था, जबकि कांग्रेसी तीसरे और भाजपा चौथे स्थान पर रही थी। राम यादव को ओबीसी समाज का उभरता हुआ बड़ा चेहरा माना जाता है।

ऐसे में राम यादव के शिंदे गुट में शामिल होने से भाजपा को काफी नुकसान हो सकता है। इस बारे में पूछे जाने पर राम यादव ने कहा कि शिंदे गुट और भाजपा का मिलकर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है । ऐसे में उन्हें भाजपा का विरोधी नहीं माना जाना चाहिए।

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ