|
गरीबों व बच्चों में मिष्ठान्न का वितरण करते सीओ। |
नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज/मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव कुमार शर्मा ने दीपावली के त्योहार पर मूर्तजाबाद में सड़क किनारे बसे झोपड़ी में गरीबो को मिष्ठान्न वितरण कर दीपावली का पर्व मनाया। वही मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी एसपी पांडेय ने कन्हौली गांव के मलिन बस्ती में मिष्ठान्न वितरण कर पवित्र दीपावली मनाई जिससे और अधिकारियों एवं कर्मचारियो में गरीबो के प्रति सहानुभूति एवं चेतना जाग्रित हो और सुंदर कार्य करने की क्षमता विकसित होकर वे भी मार्ग दशर््ान करें क्योकि बेबस, लाचार,पीडि़तों एवं असहायों की जिंदगी में काम आने वाले पुरु षों की मदद ई·ार करते हैं। देने वाला तो कोई और होता है इंसान तो एक मात्र उसका जरिया होता है। मिष्ठान्न वितरण के समय सीओ केराकत के साथ मधुसूदन पांडेय,बृजेश पांडेय ,रजत पांडेय ,अरविंद कुमार मौजूद रहे। मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थानान्तर्गत औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में पुलिस चौकी प्रभारी अजय प्रकाश पांडेय द्वारा दीपावली पर्व पर बच्चों को मिष्ठान वितरण कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह दीपावली पर्व पर सतहरिया क्षेत्र के गरीब महिलाओं और बच्चों को मिष्ठान , लक्ष्मी गणेश मूर्ति , मोमबत्ती, अगरबत्ती कम्बल , शाल सहित अन्य सामग्री वितरण किया। गरीब महिलाएं और बच्चे मिष्ठान तथा दीपावली का सामान पाकर बहुत खुश हुए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने कहा कि समाज के गरीब तबके में आर्थिक तंगी से त्योहार न मना पाने की निराशा रहती है ऐसी स्थिति में पुलिस विभाग ने यह तय किया है कि सभी थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसी बस्तियों का चयन करके ऐसे बस्तियों के महिलाओं और बच्चों के लिए एक छोटा सा प्रयास करेंगे जिससे उनके घर भी दीपावली त्योहार की खुशियां मनाई जा सके । इस मौके पर सतहरिया चौकी प्रभारी अजय प्रकाश पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव, प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर देवानन्द रजक, अनिल चौबे, ग्राम प्रधान अवध नारायण, कांस्टेबल रविशंकर, ओम प्रकाश मिश्रा, गया पटेल, सन्तोष यादव, सुरेश चन्द्र, सुनील यादव, संजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ