चारों भाईयों का मिलन देख जय श्रीराम के नारे से गूंजा क्षेत्र | #NayaSaveraNetwork
![]() |
भरत मिलाप का मंचन करते कलाकार। |
![]() |
भरत मिलाप का मंचन करते कलाकार। |
![]() |
आरती उतारते विधायक के साथ अन्य गणमान्य लोग। |
![]() |
भरत मिलाप का मंचन करते कलाकार। |
नया सवेरा नेटवर्क
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ऐतिहासिक भरत मिलाप
आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन देख लोग हुए भाव विभोर
जौनपुर। जिले के विभिन्न तहसीलों में गुरूवार की देर रात ऐतिहासिक भरत मिलाप का मेला संपंन हुआ। शाहगंज, मछलीशहर, धर्मापुर, मडि़याहूं सहित अन्य स्थानों पर चारों भाईयों का मिलन देखकर लोग भाव विभोर हो गये। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम प्रशासन द्वारा किये गये थे। मेले में सभी वर्गों के लोगों ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। शाहगंज संवाददाता के अनुसार नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप शुक्रवार की सुबह नगर के पुराना चौक में संपन्न हुआ। मर्यादा पुरु षोत्तम श्रीराम का पुष्पक विमान गुरु वार की रात निकला जो नगर भ्रमण करते हुए शुक्रवार की सुबह पुराना चौक पहुंचा जहां भैया भरत, प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के मिलन को देखकर समूचा नगर भावुक हो उठा। जय श्री राम के उद्घोष के बीच लोगों ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी की। दशहरा के दूसरे दिन नगर का सुप्रसिद्ध भरत मिलाप में भारी भीड़ देखने को मिली। गरु ड़ रूपी सजाया गया पुष्पक विमान कहारों के कंधे पर नगर के श्री संगत जी मंदिर से रवाना हुआ। अलीगंज और घासमंडी चौक से होते हुए विमान डाकखाना तिराहा पहुंचा। यहां से रामरथ के पीछे पीछे तेरह अलौकिक झांकियां (लाग) एवं दुर्गापूजा प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकाली गई। मर्यादापुरु षोत्तम राम के पुष्पक विमान रूपी रथ के आगे पागल, खूनी के रूप में झांकियों के अलावा मिलेट्री बैंड और राम जी तिहारो चरित मनोहर गावैं सकल अवध वासी का जाप करती कीर्तन मंडली रही। अद्भुत झांकी द्वारा समाज की कुरीतियों एवं वर्तमान समय के समाज में व्याप्त धर्म, जाति एवं संस्कृति की राजनीति पर सीधा प्रहार किया गया था। प्रभु श्रीराम जी के पुष्पक विमान रूपी रथ के साथ हनुमान और सुग्रीव की भूमिका में नगर के युवा कलाकार रहे। भालू, खूनी पागल के साथ अन्य जीवन्त झाकियां शोभा यात्रा में चार चांद लगा रही थी। रामरथ के आगे आगे चल रहे कीर्तन मण्डली ने पूरे नगर के वातावरण को राममय कर दिया। जेसीज चौक पर राम का पुष्पक विमान पहुंचने पर पहले से ही मौजूद रहे निशाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह व नगरपालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल व पति प्रदीप जायसवाल व भुवने·ार मोदनवाल अनिल मोदनवाल, अक्षत अग्रहरी, सुशील सेठ बागी द्वारा आरती का आयोजन कर प्रभु राम की आरती की गयी प्रभु राम की आरती हे राजा राम तेरी आरती उतारु भजन द्वारा लोगो का मन मोह लिया। कीर्तन मण्डली में प्रमुख रूप से रामलीला समिति के अध्यक्ष राम नारायण अग्रहरि, शीतल अग्रवाल, संदीप जायसवाल, अनिल मोदनवाल, श्याम जी गुप्ता आदि रहे। वहीं जेसीज चौक पर बनाए गए केन्द्रीय पण्डाल क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य मौजूद रहे। डाक खाना तिराहे पर बने प्रसारण मंच से मेले का संचालन फिरतू राम यादव व देवेश जायसवाल ने किया। भगवान राम के दशर््ान को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। धर्मापुर संवाददाता के अनुसार गौराबादशाहपुर कस्बे का भरत मिलाप गुरु वार की रात धूमधाम से मनाया गया। चारो भाइयों श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का मिलन देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। आकर्षक झांकियां व लाग देख दशर््ाक निहाल हो उठे। भरत मिलाप देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। देर रात कस्बा के गौरा रामलीला व भरत मिलाप समिति तथा बंजारेपुर रामलीला व भरत मिलाप समिति ने शोभायात्रा निकाली। दोनों तरफ से निकाली गयी शोभायात्रा में डीजे की धुन पर युवक डांस करते रहे। नाच गाने के साथ ही आकर्षक लाग व झांकियां शामिल रहीं। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष पप्पू चौरसिया, गणेश साहू, भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्त, दीपक जायसवाल टीटू, सुजीत जायसवाल, सर्वेष अग्रहरि, धर्मेन्द्र जायसवाल, हरिशंकर बाबा, अंकित सेठ सहित समितियों के तमाम लोग व्यवस्था में लगे रहे। शांति व्यवस्था को लेकर सीओ केराकत गौरव शर्मा व एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह के साथ ही जनपद के कई थानों की फोर्स व पीएसी के जवान चक्रमण करते रहे। मडि़याहूँ संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर में तहसील का ऐतिहासिक भरत मिलाप शुक्रवार की भोर में सकुशल शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। रावण वध के बाद अयोध्या लौटने पर जब चारों भाई 4 बजे भोर में एक दूसरे के गले से गले मिले तो दशर््ाकों की आंखें सहज ही सजल हो गई। चारों तरफ का वातावरण जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो गया। पूरी रात भर मेला चलता रहा करीब पचास हजार लोगों की भीड़ मेले में रही। चारों सड़कें खचाखच भरी हुई थी तमाम कमेटियों द्वारा आकर्षक झांकी निकाली गई थी जिसे देखकर दशर््ाक भाव विभोर हो उठे। मेले में नियंत्रण के लिए मजिस्ट्रेसी प्रशासन और पुलिस प्रशासन दोनों एक साथ मिलकर के मेले की शांति व्यवस्था पर नजर बनाए रखे थे। पूरी रात उप जिलाधिकारी मडि़याहूं सुश्री अर्चना ओझा अपने सहयोगी तहसीलदार मडि़याहूं राम सुधार नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह इंदु प्रकाश यादव प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ज्ञान चंद्र मौर्य आदि के साथ मेले में चक्रमण करती हुई नजर आई। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मडि़याहूं अशोक कुमार सिंह मेले में भ्रमण करते रहे और अपने मातहतों को निर्देश भी देते रहे। प्रभारी निरीक्षक मडि़याहूं ओम नारायण सिंह अपने सहयोगियों एवं बाहर से आई हुई फोर्स को लेकर के रात भर मेले में चक्रमण करते रहे और राम भरत जब गले से गले मिल रहे तो वहां भी मौजूद रहे। प्रशासन की मेहनत का परिणाम रहा कि भरत मिलाप का मेला शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू चंदन केसरी अपने सहयोगियों को लेकर प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए नजर आए। मछलीशहर संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न हो गया। जिसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ पूरे नगर में रात भर डटीं रही। इस दौरान पूरे नगर को सजावट कमेटियों द्वारा दुल्हन की तरह सजाया गया था। नगर के बीचो बीच सराय मोहल्ले में श्री आदशर््ा रामलीला समिति की देख रेख में चारों भाइयों का मिलन की मार्मिक दृश्य देखकर वहां पर मौजूद हजारो लोगो की आँखे नम हो गई और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। चारो भाइयो के मिलन के दौरान लोगो ने पुष्पवर्षा की और इसके बाद श्री आदशर््ा रामलीला समिति के मंच पर चारो भाइयों की आरती समिति के लोगो द्वारा उतारी गई। इस दौरान मंच पर एसडीएम, सीओ, कोतवाल,कस्बा इंचार्ज, महिला एंव पुरु ष कांस्टेबल मौजूद रहे। चारो भाइयो के मिलन के बाद नगर में दुर्गा पूजा महासमिति की देख रेख में तमाम कमेटियों द्वारा एक दर्जन से अधिक झांकिया निकाली गई। नगर में किसी एक स्थान पर भीड़ न जमा हो सके इसे देखते हुए आधी झांकी नगर के चुँगी चौराहे से तो आधी मुंगराबादशाहपुर तिराहे से निकाली गई। जो पूरे नगर में भ्रमण कर अपने अपने स्थान पर वापस आने के बाद समाप्त हो गई। इस दौरान नगर में जगह जगह एक दर्जन से अधिक स्टेज बनाये गए थे जहां पर चौकी कमेटी द्वारा निकाली गई झांकियो में आये कलाकर एक से बढ़कर एक अपना पदशर््ान कर लोगो का दिल जीत रहे थे। नगर भरत मिलाप को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह,एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया,सीओ अतर सिंह, कोतवाल देवानंद रजक भारी संख्या में पुलिस एंव पीएसी बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल अपने पदाधिकारियों के साथ पूरे मेला क्षेत्र में पूरी रात भ्रमण करते रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |