मां के जयकारे के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन | #NayaSaveraNetwork





मां के जयकारे के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

बुधवार की शाम से शुरू हुआ विसर्जन सुबह तक रहा जारी 

श्रीदुर्गा पूजा महासमिति के नेतृत्व में विसर्जन घाट पर मूर्ति विसर्जित

जौनपुर।  मंगलवार कि सुबह से रु क-रु क कर हो रही तेज वर्षा के बीच दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन प्रारंभ हुआ। शाम होते होते प्रतिमा विसर्जन घाट पर प्रतिमा विसर्जन का जो सिलसिला प्रारंभ हुआ वह मंगलवार को देर सुबह तक चलता रहा। सोमवार की शाम श्री दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजन उत्सव व शोभा यात्रा का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी भू एवं राजस्व श्री रजनीश राय ने अहियापुर के निकट पूजन के उपरांत हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। पूरी रात शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग पर चलती रही और विसर्जन घाट नखास पहुंचकर गोमती के तट पर बनाए गए विसर्जन कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा। इस दौरान पूरे शहर में विद्युत सजावट के साथ-साथ आकर्षक झांकियां व मनमोहक लाग भी निकाली गई जो की शोभायात्रा एक बहुत ही खूबसूरत अंग रहा। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के वालंटीरियर्स के अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस भी तैनात रही।  खराब मौसम के बावजूद लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा विसर्जन को देखने का और जौनपुर के शाही पुल व सद्भावना पुल पर हुजूम उमड़ा रहा। इस दौरान नगर पालिका परिषद व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने में से दुर्गा पूजा महासमिति ने किसी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। लगभग 200 प्रतिमाओं का कुशलतापूर्वक विसर्जन कराया गया इस दौरान श्री दुर्गा पूजा महासमिति के समस्त पदाधिकारी वह सदस्य जगह-जगह पर वॉलिंटियर के तौर पर लगे रहे और जिला प्रशासन से ताल मेंल बैठा कर विसर्जन में अपना सहयोग देते रहे। श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना व महासचिव राहुल पाठक के साथ-साथ पूरी प्रबंध कारिणी शोभा यात्रा के प्रारंभ स्थान से लेकर के शहर के मुख्य मार्ग पर हर जगह तैनात रहे और विसर्जन शोभायात्रा में अपनी अपना योगदान देते रहे। 2 वर्षों की वै·िाक महामारी से उबरने के बाद इस बार लोगों में मेले में शामिल होने में गजब का उत्साह दिखाई पड़ा इस दौरान शहर की बड़ी बड़ी प्रतिमाओं को क्रेन के माध्यम से विसर्जन कुंड में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर दुर्गा मां दुर्गा पूजा महासमिति के समस्त संरक्षक एवं समस्त विशिष्ट सदस्य गण व पूरी प्रबंध कारिणी के लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम का संचालन राजदेव यादव व हर्षित गुप्ता ने किया मेले में आए हुए सभी के प्रति आभार ज्ञापन से दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना ने किया । इस अवसर पर श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक इंदू सिंह सोमनाथ आर्य श्रीकांत माहे·ारी विंध्याचल सिंह अतुल मिश्रा गोपाल संतोष सिंह निखिलेश सिंह विशेष सदस्य राधे कृष्ण ओझा मुन्ना ,मोती लाल यादव शशांक सिंह रानू नीरज सिंह उपाध्यक्ष मनीष देव डॉ विजय रघुवंशी रामप्रकाश यादव  महेश जायसवालअमित गुप्ता श्रीपाल यादव विजय गुप्ता, लालचंद निषाद, रोहित निषाद, रतनदीप निषाद, मुख्य निषाद समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। केराकत संवाददाता के अनुसार नगर में सभी पूजा पंडालो में स्थापित  दुर्गा प्रतिमाओ की विसर्जन यात्रा  को उपजिलाधिकारी माज़ अख्तर ने फीता काटकर रवाना किया। इस अवसर पर सीओ गौरव कुमार शर्मा, कोतवाल संजय कुमार वर्मा, क्राइम  इन्सपेक्टर  दिग्विजय सिंह, दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष विनोद कन्नौजिया, महामंत्री डॉ. शिव प्रताप  श्रीवास्तव, संरक्षक साहब लाल साहू, मनोज कमलापुरी, प्रदीप कुमार पिंकू,एवं कृष्ण कुमार जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, हसनैन कमर दीपू, आरिफ हबीब, राजकुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी मूर्तियो  को देर रात नाव घाट स्थित  बनाए गए कुण्ड  में सकुशल विसर्जित कर दी गयीं चंदवक संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का गोमती नदी के किनारे विसर्जन के लिए बनाएं गए पोखरे में विसर्जित किया गया। क्षेत्र में चंदवक बाजार,पतरही, बजरंगनगर,खुज्झी,कोइलारी, मोड़ेला सहित कुल छियालीस स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गयीं थीं जिनका विसर्जन किया गया। तेजीबाजार  संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ग्राम लोहरियाँव मे नवदुर्गा पूजा समिति के द्वारा आदिशक्ति मां दुर्गा का 9 दिन विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। विजयदशमी के दिन भी सभी लोगों ने विधि विधान से पूजा अर्चना किया उसके बाद समिति के सभी सदस्यों ने गांव वालों के सहयोग से बड़ी ही धूमधाम से नाचते गाते हुए 1 किलोमीटर दूर मझिठहा में स्थित तालाब में ले जाकर विसर्जित किए लेकिन कहते हैं माता और पुत्र का संबंध ऐसा है जो एक दूसरे को दूर जाने ही नहीं देता विसर्जित करने के बाद सभी लोगों की आंखें मां दुर्गा को याद कर के कुछ समय के लिए नम हो गई सभी लोगों को ऐसा लग रहा था इतने दिन हम लोगों के साथ रहकर असीमित खुशियों का संचार माता दुर्गा कर रही थी परंतु विसर्जित होते ही सभी लोगों का मन विचलित हो गया। समिति के सभी सदस्यों ने और गांव वालों ने मिलकर आदिशक्ति का प्रतिदिन विधि विधान से पूजा किया पूजा पाठ में कभी कोई कमी नहीं होने दिया नव दुर्गा पूजा समिति के सदस्य दान बहादुर मौर्य, दिनेश कुमार (प्रधान), राहुल प्रजापति, रविंद्र गुप्ता, रवि गुप्ता, शुभम पांडेय, राजू खरवार, कौशिक बिंद, विशाल रजक, शनि, सुनील कुमार, लाल बहादुर, सुरेंद्र मौर्य, मान सिंह, पवन त्रिलोकीनाथ, आकाश मौर्य, सौरभ, वीरेंद्र, सचिन रजक व सभी सम्मानित लोगों ने माता दुर्गा की पूजा में सराहनीय योगदान दिया। मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा नवरात्र महोत्सव तथा दुर्गा पूजा मंगलवार की सायं विधि-विधान पूर्वक हवन पूजन की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया।  मंगलवार को हुए इस महापर्व के समापन के पश्चात  बुधवार को प्रात: कालीन से ही क्षेत्र एवं नगर की विभिन्न युद्ध श्री दुर्गा पूजन समितियों के द्वारा  मां भगवती दुर्गा जी की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भव्य शोभा यात्राएं निकाली गई जो समूचे नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करने के पश्चात अपने गांव में स्थित श्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर पहुंची। वहां बने विशाल सरोवर में श्री दुर्गा पूजा महासमिति एवं प्रशासन की देखरेख में क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में स्थापित की गई लगभग 500 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल संपन्न हुआ। विसर्जन का शुभारंभ प्रात: 10 बजे से श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्ता पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर एवं महामंत्री दीपक शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों एवं  उप जिलाधिकारी मछलीशहर राजेश कुमार चौरसिया एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह  और साथ ही साथ थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर रमेश यादव चौकी प्रभारी अजय प्रकाश पाण्डेय संयुक्त रु प से ध्वजारोहण एवं नारियल तोड़कर किया गया है जो रात्रि लगभग 9 बजे तक लगातार चलता रहा। इस मौके पर जिला प्रशासन की तरफ से  उप जिलाधिकारी मछलीशहर राजेश कुमार चौरसिया, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह,  क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह,  थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर रमेश यादव, चौकी प्रभारी सतहरिया अजय प्रकाश पाण्डेय,  श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्ता, महामंत्री दीपक शुक्ला, कोषाध्यक्ष इंद्रमणि चौरसिया, सुरेश सोनी, विजेंद्र जयसवाल ,राजेश गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता बाबा  सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुफ्तीगंज संवाददाता के अनुसार बुधवार की सुबह से ही स्थानीय ब्लॉक के मुर्तजाबाद पोखरे में क्षेत्र में लगे कुल 17 पंडालों की दुर्गा प्रतिमाओं को गाजे बाजे के साथ विसर्जित किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से चौकी इंचार्ज मुफ्तीगंज एसपी पांडेय हमराहियों के साथ दिन भर चक्रमण करते रहे। गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र में कुल 52 प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण ढंग से मूर्ति विसर्जित की गई। वही क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन को लेकर क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा दिन भर क्षेत्र में चक्रमण करते रहे।


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ