आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज से करें दक्षिण दर्शन यात्रा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भारत में रहने वाला हर व्यक्ति एक बार दक्षिण भारत के दर्शन अवश्य करना चाहता है। यहां पर आप सिर्फ अपनी आध्यात्मिक क्षुधा को ही शांत नहीं कर सकते हैं, बल्कि यहां पर आप बीच से लेकर फोर्ट तक काफी कुछ देख सकते हैं।

अगर आपके पास समय है और आप दक्षिण भारत की एक सुखद यात्रा का आनंद उठाना चाहते हैं तो आप आईआरसीटीसी के इस पैकेज को बुक कर सकते हैं, जिसे आईआरसीटीसी ने श्री रामेश्वरम-मल्लिकार्जुन दक्षिण भारत यात्रा नाम दिया है। 12 रातों और 13 दिन के इस पैकेज के जरिए आप हैदराबाद, रामेश्वरम, मदुरै, कन्या कुमारी, तंजावुर, कांचीपुरम, महाबलीपुरम और श्रीशैलम जगहों को देख सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-

  • श्री रामेश्वरम - मल्लिकार्जुन दक्षिण भारत यात्रा में इन जगहों के करेंगे दर्शन

श्री रामेश्वरम- मल्लिकार्जुन दक्षिण भारत यात्रा में आपको दक्षिण भारत के कई शहरों में कई बेहतरीन जगहों को देखने का मौका मिलेगा। जिसमें यह स्थान शामिल हैं-

हैदराबादः गोलकुंडा किला, स्टैच्यू ऑफ इक्विलेटी, चारमीनार, चौमाला महल, बिड़ला मंदिर।

रामेश्वरमः रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी।

मदुरैः मीनाक्षी मंदिर

कन्या कुमारीः कन्याकुमारी मंदिर, विवेकानंद रॉक मेमोरियल।

तंजावुरः बृहदेश्वर मंदिर (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल)

कांचीपुरमः विष्णु कांची, शिव कांची और कामाक्षी अम्मन मंदिर

महाबलीपुरमः अर्जुन की तपस्या, पंच रथ, महाबलीपुरम समुद्र तट और शोर मंदिर।

श्रीशैलमः मलिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर

टूर पैकेज की डिटेल 

टूर का नामः श्री रामेश्वरम - मल्लिकार्जुन दक्षिण भारत यात्रा

लगने वाला समय- 12 रातें/13 दिन

टूर की डेट-8 दिसंबर 2022

इस टूर का ट्रेवल मोड ट्रेन है और इसकी शुरूआत दिल्ली सफदरजंग से होगी। इसके बाद हैदराबाद - रामेश्वरम - मदुरै - कन्याकुमारी - तंजावुर - महाबलीपुरम - कांचीपुरम - श्रीसेलम - दिल्ली पर यात्रा का समापन होगा। 

टूर पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

इस टूर पैकेज में आपको कई सुविधाएं मिलेंगी। मसलन-

- टूर में ट्रेन 3एसी क्लॉस की टिकट मिलेगी।

- होटलों में रात्रि विश्राम की व्यवस्था इस प्रकार की जाएगी-

- ऑनबोर्ड ट्रेन में भोजन मिलेगा, लेकिन यह केवल शाकाहारी होगा।

- ऑफबोर्ड मील्स की सुविधा भी इस पैकेज में शामिल है।

- गैर-एसी बस द्वारा सभी दर्शनीय स्थलों को देखने की सुविधा।

- यात्रियों के लिए ट्रेवल इश्योरेंस। 

- पूरे दौरे के दौरान टूर एस्कॉर्ट की सेवाएं और ट्रेन में सुरक्षा।

- मिताली जैन

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ