|
रावण वेदवती संवाद का मंचन करते कलाकार। |
नया सवेरा नेटवर्क
तेजी बाजार,जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम सभा लोहरियाव मे श्री प्रकाश धर्म मंडल एवं रामलीला समिति वर्ष 1962 से अनवरत अपने धर्म का प्रकाश फैलाता चला आ रहा है। कोरोना काल के कारण कुछ शिथिलता आ गई थी जिसके चलते दो वर्षों के लिए बंद भी करना पड़ गया था। श्रीप्रकाश धर्म मंडल के संस्थापक सदस्यों में संतोष श्रीवास्तव मेवा लाल मौर्य डायरेक्टर राजेश गुप्ता ने अपना जीवन ही सौंप दिया था। इन लोगों की मृत्यु के बाद धर्म मंडल को काफी क्षति हुई। शोक सभा आयोजित करके सभी सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पुन: नए रूप में नारद मोह रावण वेदवती के संवाद का मंचन प्रारंभ हो गया। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में दशर््ाक पहुंचे। सब जानते हैं घमंड ई·ार का आहार होता है नारद को कामदेव को जीतने का घमंड हो गया था तब श्री हरि विष्णु ने माया रचाई लक्ष्मी वि·ा मोहनी का रूप धारण करके उनके घमंड को चकनाचूर करते हैं। नारद के कहने पर विष्णु ने नारद को हरि(वानर) का रूप दे दिए थे वि·ा मोहिनी ने स्वयंबर में नारद को छोड़कर विष्णु को माला पहनाया जिससे क्रोध में आकर नारद ने विष्णु को भी पत्नी बियोग सहने का श्राप दे दिये थे। वेदवती और रावण का संवाद सुनकर दशर््ाकों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में सुनील श्रीवास्तव संजय संतोष इंद्रजीत सतीश धर्मेंद्र पवन सुरेंद्र नरेंद्र चंद्रप्रकाश इंतजार संदीप विक्की राजनाथ गुलाब अरु ण धर्मराज सुरेश अंकित रियाज अर्जुन विशाल मनोज पंकज सूरज शैलेश लक्ष्मण तेज बहादुर व अन्य सभी सदस्यों ने अपना अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ