घर में घुसे चोरों ने नकदी सहित आभूषण पर हाथ किया साफ | #NayaSaveraNetwork

घर में घुसे चोरों ने नकदी सहित आभूषण पर हाथ किया साफ | #NayaSaveraNetwork

घर में चोरी के दौरान आलमारी के बिखरे सामान।




नया सवेरा नेटवर्क

लगभग पांच लाख की चोरी को पुलिस मान रही संदिग्ध

थानागद्दी,जौनपुर। केराकत कोतवाली के थानागद्दी चौकी अंतर्गत थानागद्दी के जाखिया पुरवा में गुरूवार की रात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रु पये के मूल्य के गहने, नकदी और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। जहां पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान जांच कर रही है। थानागद्दी के जाखिया पुरवा निवासी झगड़ू सिंह के घर गुरूवार की देर रात चोर छत के रास्ते मकान में घुस गए और सीढ़ी के सहारे अंदर कमरों में पहुंच गए। चोरों ने इस दौरान अंदर के सभी कमरों को खंगाल डाला। चोरों ने इतनी सफाई से घटना को अंजाम दिया कि छत और बरामदे में सो रही महिलाओं को भनक तक नहीं लगी। आलमारी, अटैची और बक्सों में रखे लाखों के जेवर, नकदी सहित अन्य कीमती सामान चोर लेकर चंपत हो गए। भोर में घर की महिलाओं की नींद खुली तो सामान बिखरे पड़े थे और अंदर कमरे के दरवाजे भी खुले थे। इससे परिवार में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस ने पहुंचकर घटना का जाएजा लिया। गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने चार चूड़ी, एक करधनी, दो निथया, 2 मंगलसूत्र 4 अंगूठी व अन्य चांदी के लगभग पांच लाख के जेवर, 15 हजार नकद के अलावा घर में रखे अन्य कीमती सामान भी उठा ले गए। मामले के बाबत चौकी इंचार्ज रोहित मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। बीच गांव में घर है मकान की छत पर चढ़ने का कोई रास्ता नही है और आलमारी का लाकर नही टूटा और उसमे से गहने गायब है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ