स्व. मुलायम सिंह यादव को समरस फाउंडेशन ने दी श्रद्धांजलि | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए बीजेपी की पूर्व नगरसेविका सुनीता यादव ने कहा कि मुलायम सिंह द्वारा किए गए सराहनीय कार्य हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उत्तर मुंबई कांग्रेस श्याम जीत यादव ने कहा कि 10 बार विधायक तथा 7 बार सांसद के रूप में प्रदेश और देश की सेवा करने वाले धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव सच्चे मायने में भारत माता के अमर सपूत रहे। रक्षा मंत्री के रूप में उनके द्वारा लिए गए निर्णय मील के पत्थर साबित हुए हैं।



संस्था के चेयरमैन किशोर सिंह ने कहा कि पिछड़े समाज को संगठित और उन्हें विकास के पथ पर ले जाने में मुलायम सिंह यादव जी का अद्वितीय योगदान रहा। संस्था के कार्याध्यक्ष आचार्य धर्मेंद्र मिश्र ने गीता श्लोक के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव शिवपूजन पांडे ने किया। कार्यक्रम के संयोजक तथा संस्था के उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ शैलेश यादव, संस्था के उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, संगठन मंत्री सुरेंद्र पांडे, भरत पांडे, विधि सलाहकार एड प्रशांत परदेसी, विशेष सलाहकार अशोक सिंह, गोविंद यादव, कांग्रेसी नेता श्याम लाल यादव, शैलेंद्र सिंह दयाराम यादव ,दशरथ शर्मा, रामकृपाल शर्मा, जगदीश गौड़, प्रेम कुमार शर्मा, श्री कृष्ण यादव ,राम सिंह, भोला वर्मा, चरण सिंह यादव, अमरेश चंद्र दुबे, झुल्लूर यादव, राजेश तिवारी, भोलानाथ दुबे, गिरधारी यादव, ऋषभ यादव, पूरव गांधी,  राज सिंह, पृथ्वीपाल यादव ,भोला नाथ दुबे, अमरेश चंद्र दुबे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ