आर पी ठाकुर द्वारा लिखित प्रज्ञांजली काव्य कुंज का हुआ विमोचन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। वरिष्ठ समाजसेवी,वरिष्ठ साहित्यकार,उत्कृष्ट कलमकार एवं साहित्य के पुजारी आर पी ठाकुर " निकुंज "  द्वारा लिखित " प्रज्ञांजली काव्य कुंज " का विमोचन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर लखनऊ के प्रांगण प्रेक्षागृह में सम्माननीय श्री प्रताप सिंह (पूर्व: राजदूत एवं उच्चायुक्त भारत सरकार) की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि माननीय रामचंद्र सिंह प्रधान (विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉक्टर के एस सुमेधा थेरो (अध्यक्ष इंडो श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट एसोसिएशन सारनाथ), पूर्व उप आचार्य डॉक्टर केदारनाथ ठाकुर, वरिष्ठ साहित्यकार हरिलाल मिलन, डॉ गिरीश कुमार वर्मा, डॉ सुरेश उजाला ने आर पी ठाकुर कृत प्रज्ञांजली काव्य कुंज पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

वरिष्ठ साहित्यकार हरिलाल मिलन ने लोकार्पण हुई काव्य पुष्प की कुछ कविताएं सुना कर लोगों को उसकी अस्मिता को सभी के सम्मुख रखते हुए मंत्रमुग्ध कर दिया। उक्त समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। मंच का उत्कृष्ट संचालन नवाबों के शहर लखनऊ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार संजय वर्मा एवं डॉ सुरेश उजाला ने किया। उक्त समारोह का संयोजन भानु प्रताप सिंह,आयोजन हिमेश ठाकुर ने किया तथा सभी को आमंत्रित करने का कार्य निवेदक के रूप में चैतन्य ठाकुर ने सराहनीय किया। 

मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि डॉक्टर के एन ठाकुर ने सम्मान मूर्ति आरपी ठाकुर निकुंज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। लखनऊ के वरिष्ठ साहित्यकार एवं उत्कृष्ट समाजसेवी आर पी ठाकुर के इस ख्याति प्राप्त उत्कृष्ट लेखन से सबके समक्ष आई हुई ' प्रज्ञांजली काव्य कुंज ' हेतु मुंबई महानगर से लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित भारत के सभी राज्यों के साहित्यकारों एवं साहित्यिक संस्थाओं ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें