बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर कार ने एंबुलेंस सहित 4 गाड़ियों को मारी टक्कर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • पांच लोगों की मौत, आठ घायल

मुंबई। मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक बड़ी दुर्घटना हुई जिसमें पांच लोगों ने अपनी जान गवा दी और दर्जनों घायल हो गये। बीती देर रात तेज रफ्तार कार ने तीन कारों और एक एम्बुलेंस को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई यह भीषण दुर्घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। विजुअल्स में कार को  एम्बुलेंस और साइड में खड़ी अन्य कारों से टकराते हुए दिखाया गया है। एंबुलेंस हादसे के शिकार लोगों को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही थी, तभी दूसरा हादसा हो गया। इसमे एक महिला और एक सी लिंक कर्मचारी सहित 13 लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि बाद में इलाज के दौरान पांच को मृत घोषित कर दिया गया।

  • बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बड़ा एक्सीडेंट

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बुधवार तड़के एक कार सड़क पर खड़ी तीन कार और एक एम्बुलेंस से टकरा गई, जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा पश्चिमी उपनगर के बांद्रा को दक्षिण मुंबई के वर्ली से जोड़ने वाले सी लिंक पुल पर खंभा संख्या 76 और 78 के बीच तड़के करीब तीन बजे हुआ। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस हादसे में लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया।

  • हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएमओ ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से कहा, ‘‘मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे में लोगों की मौत होने से दुखी हूं। शोकसंतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच के दौरान पता चला कि पहले एक कार पुल पर बने डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद उसकी सहायता के लिए एक एम्बुलेंस को भेजा गया। उन्होंने बताया कि दो अन्य कार चालकों ने मदद करने के लिए अपने वाहन रोके।

अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य कार ने सड़क पर खड़ी तीनों कार और एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि एक महिला और सी-लिंक के एक कर्मचारी समेत 13 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि छह घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के बाद घर जाने की अनुमति दे दी गई।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ