Jaunpur News: जमीन विवाद में महिला को धमकी, पांच नामजद
नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बारीगांव देवकली गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला के साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी गेना देवी पत्नी मुकुंद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके जेठ छोटे लाल तथा उनके पुत्र अजय, विजय, रोहित और वीरेश जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे।विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 351(3) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दो वारंटी गिरफ्तार
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

