BREAKING

Mumbai News: बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के लिए दबाई बटन : कृपाशंकर सिंह

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत ने जहां भाजपाइयों को जोश और उत्साह में भर दिया है, वहीं विपक्षी खेमे में निराशा साफ तौर पर दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि बंगाल की जनता ने विकास ,सुशासन और राष्ट्रहित के लिए बटन दबाया। यह प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास की विजय है। उन्होंने कहा कि हिंदू विरोधी सरकार को जनता ने बंगाल की खाड़ी में डुबो दिया। अब पश्चिम बंगाल में विकास का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस बार टीएमसी के गुंडो की नहीं चली। भाजपा की शानदार जीत ने उनके अत्याचार पर बुलडोजर चला दिया है। पश्चिम बंगाल चुनाव में पूरे समय तक चुनाव प्रचार करने वाले कृपाशंकर सिंह ने कहा कि बंगाल की जनता जग चुकी है। उद्योग धंधे और विकास की योजनाओं को विनाश करने वाले एक निरंकुश शासन का अंत हो गया। उन्होंने कहा कि अब लेफ्ट पार्टी की तरह टीएमसी का भी सदा के लिए अंत हो गया। चुनाव प्रचार के दौरान कृपाशंकर का एक नारा – चार मई, दीदी गई, लोगों के बीच खास लोकप्रिय रहा।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: श्री घनश्याम दास पोद्दार विद्यालय के शिक्षक विंदुकुमार मिश्र का सेवानिवृत्ति सम्मान

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें