BREAKING

Jaunpur News: भारत विकास परिषद शौर्य के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के द्वारा जनपद जौनपुर के विकास खण्ड जलालपुर अन्तर्गत अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुकड़ीपुर में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्थाध्यक्ष अवधेश गिरि और संस्था के गति​विधि संयोजक पर्यावरण डा. गिरीश सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निबन्ध लेखन, पेंटिंग, संवाद से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की प्रतियो​गिताओं का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारीगण व विभिन्न विद्यालयों से कुशल शिक्षकों द्वारा छात्र—छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण विषयक महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई और प्रति​भागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. शैलेन्द्र ​कुमार सिंह प्रधानाचार्य बयालसी इण्टर कालेज ने अपने उद्बोधन में संस्था द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिये संस्थाध्यक्ष समेत सभी सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को हमें धरातल पर उतारने की आश्यकता है जिससे इसके वास्तविक उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सके। 

संस्थाध्यक्ष अवधेश गिरि ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी इस संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के मार्ग निर्देशन में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के जरिये सेवाकार्य में लगे हुए हैं। कोषाध्यक्ष जयशंकर​ सिंह ने कहा​ कि भौतिक संसाधनों के विकास की दौड़ में हम प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं जो आगामी ​पीढ़ियों के खतरनाक साबित होगा, इसलिए समय रहते प्रकृति का संरक्षण अपेक्षित है।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन सह कोषाध्यक्ष अतुल मिश्र ने किया तथा संस्था के सचिव नित्यानन्द पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सह सचिव रायसाहब शर्मा, गतिविधि संयोजक सेवा जनार्दन पाण्डेय, अतुल जायसवाल, अरविन्द गिरि, शम्भूनाथ यादव, नागेन्द्र प्रताप यादव, सरिता मिश्रा, डा. शैलेश सिंह, पवन सिंह, कमलेश सिंह, देवेन्द्र ​दूबे, आशीष सिंह, ​बृजेश मिश्र, सन्तोष ​विश्वकर्मा, अजय शुक्ला, अनन्त प्रकाश सिंह, रवि सिंह, चन्द्रकांत, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, दुर्गेश सिंह, श्रीप्रकाश यादव, योगेश कुमार, शांत सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: साहित्य परिषद बरेली के डाॅ व्रजेश शर्मा जिला अध्यक्ष, विमलेश दीक्षित मंत्री बने 

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें