BREAKING

Mumbai News: शब्दांजलि सभा सम्पन्न

शिव प्रकाश ​जौनपुरी @ नया सवेरा 

मुंबई। रा.सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन न्यास मुम्बई ने मासिक काव्य गोष्ठी के साथ शब्दांजलि सभा आयोजित की। उपस्थित लोगों ने स्व.ओंकारनाथ मिश्र, जो कि संस्था अध्यक्ष आत्मिक श्रीधर मिश्र जी के पुत्र थे, शब्दांजलि, श्रद्धांजलि व भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित किया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

रामप्यारे रघुवंशी की अध्यक्षता में आयोजन का संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष लालबहादुर यादव कमल जी ने बहुत ही उम्दा तरह से किया। मुख्य अतिथि डॉ कृपाशंकर मिश्र व अतिथि विशेष पूर्व शिक्षक राम सिंह जी की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। मुम्बई महानगर व उपनगर ठाणे पालघर से पधारे कवियों ने अपनी अपनी शब्दांजलि अर्पित की। शब्दांजलि अर्पित करने वाले कवि डॉ प्रमोद पल्लवित,प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल,आनंद पाण्डेय केवल,लालबहादुर यादव कमल, आत्मिक श्रीधर मिश्र,राम सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, कल्पेश यादव,हौसिला प्रसाद अन्वेषी, सुरेश सरोज, रामकिशन शर्मा, शिवनारायण यादव,राम केवल प्रजापति,रामजी कनौजिया आदि रहे। संतलाल विश्वकर्मा,टिकनलाल मनसोत्रा जी,आदि श्रोताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी उपस्थित लोगों ने मिश्र जी को संबल प्रदान किया।इस आयोजन के प्रस्तावक आ. हौसिला प्रसाद अन्वेषी जी रहे।गति ओमप्रकाश तिवारी जी प्रदान की। अध्यक्षीय उद्बोधन रामप्यारे रघुवंशी ने बड़ी ही चतुराई से दिया। आभार आत्मिक श्रीधर मिश्र जी ने प्रकट किया।

यह भी पढ़ें Poetry: हुजूर बस अपना नाम देदो

Admissions Open for Session 2026–27: Umanath Singh Higher Secondary School | 📞 Contact:  7705805821, 9839155647 | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur, Uttar Pradesh – 222180
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें